विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: मुंह में घुल जाए ऐसी आलू मेथी की खस्ता पूरी कभी नहीं खाई होगी, फटाफट नोट करें रेसिपी

Aloo Methi Khasta Poori: अगर आप भी सर्दियों के मौसम में कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो घर पर बनाएं आलू मेथी खस्ता पूरी.

आज क्या बनाऊं: मुंह में घुल जाए ऐसी आलू मेथी की खस्ता पूरी कभी नहीं खाई होगी, फटाफट नोट करें रेसिपी
Aloo Methi Khasta Poori: कैसे बनाएं आलू मेथी खस्ता पूरी.

Aloo Methi Khasta Poori: खस्ता मेथी की पूरी का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. ये एक ऐसी डिश है, जिसे छोटे से लेकर बड़े तक खाना पसंद करते हैं. आलू मेथी की खस्ता पूरी, जो बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती है. इसे ताज़ी मेथी और उबले आलू के साथ बनाया जाता है. सर्दियों में इसे खाने का मज़ा ही अलग होता है. अगर आप भी कम समय में इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि Chef Bhupi's kitchen ने अपने यूट्यूब चैनल में इसकी आसान रेसिपी शेयर की है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: चने के आटे से बनी रोटी खाने से क्या होता है? किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन 

कैसे बनाएं आलू मेथी की खस्ता पूरी- (How To Make Aloo Methi Khasta Poori)

सामग्री-

मेथी और मसाला-

• ताज़ी मेथी 250 ग्राम
• अदरक – 2 इंच (कटा हुआ)
• हरी मिर्च – 5-7
• जीरा – 1 छोटा चम्मच
• साबुत काली मिर्च – 8-10
• साबुत धनिया – 1 छोटा चम्मच
• सौंफ – 1 छोटा चम्मच

आटे के लिए-

  1. गेहूं का आटा – 1½ कप
  2. बेसन – ½ कप
  3. सूजी – 1 कप
  4. नमक – स्वादानुसार
  5. हींग – 1 छोटा चम्मच
  6. हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  7. लाल मिर्च – 1 छोटा चम्मच
  8. अजवाइन – 1 छोटा चम्मच
  9. तेल – 3 बड़े चम्मच
  10. उबले आलू – 3 (मैश किए हुए)

विधि-

  1. आलू मेथी खस्ता पूरी बनाने के लिए मेथी के पत्ते-पत्ते लेना है. अच्छी तरह से मेथी को धो लीजिए क्योंकि मेथी में और पालक जैसी चीजों के अंदर काफी मिट्टी होती है.
  2. अब इसको हम बारीक चॉप कर लेंगे. इसी के साथ यहां पे 2 इंच अदरक का टुकड़ा और लगभग पांच से सात हरी मिर्च इन दोनों का एक बढ़िया सा पेस्ट बना लेना है.
  3. थोड़ा सा पानी डाल कर एक सूखा मसाला तैयार करें. सबसे पहले एक छोटा चम्मच जीरा, कुछ दाने काली मिर्च के, एक छोटा चम्मच साबुत धनिया और इसी के साथ में सौंफ एक छोटा चम्मच काफी रहेगा. इसको बढ़िया सा दरदरा हम पीस लेंगे. 
  4. आटा गूथने की तैयारी के लिए डेढ़ कप गेहूं का आटा, आधा कप बेसन का इस्तेमाल करना है. 
  5. बेसन से हल्का सा क्रिस्पी टेस्ट आएगा. लेकिन सबसे ज्यादा क्रिस्पी किससे होता है? सूजी से. तो यहां पे एक कप सूजी का इस्तेमाल किया है. 
  6. इसमें थोड़ा सा नमक  मिक्स कर लेंगे. जो मसाला हमने बनाया था वो यहां पे ऐड कर देते हैं. चम्मच हींग का भी डालना है. हींग का एक बहुत ही बढ़िया टेस्ट आता है और साथ-साथ में हमारी गट हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा होता है.
  7. एक बढ़िया सा कलर आए इसके लिए आधी छोटी चम्मच इसमें हल्दी पाउडर डाल दें. और इसी के साथ-साथ यहां पे थोड़े से चिल्ली फ्लेक्स डालें. मतलब कुटी हुई लाल मिर्च. 
  8. अजवाइन जब भी आपको मौका मिले इसे जरूर डालें. परांठा हो गया, पकौड़े हो गए. हल्का सा रब करके डाल दें.
  9. खस्ता करने के लिए इसमें सूजी डाली थी. इसी के साथ में इसको मोयन भी करेंगे. तो लगभग तीन बड़े चम्मच तेल का भी इस्तेमाल करना है. आप चाहें तो इसमें घी भी डाल सकते हैं. 
  10. अगर आटे को बांध के देखें तो वो लड्डू की तरह बन जाएं. इस बात का ध्यान रहे. 
  11. अब अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालना है. फिर डलेगी हमारी मेथी. मेथी के साथ-साथ अब इसमें आलू. यह उबला हुआ आलू है. लगभग तीन मीडियम साइज के आलू इसमें डाल दें. 
  12. आलू से टेस्ट बहुत अच्छा आएगा और जो आटे वाला फ्लेवर होता है वो कम हो जाएगा. इसलिए आलू डालना बहुत ज्यादा जरूरी है. 
  13. अब सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. यहां पर आटा, आलू, मेथी सब चीज आपस में मिक्स हो जानी चाहिए. 
  14. पानी अभी नहीं डालना. पानी जरूरत है तो डालिए. अगर जरूरत आपको नहीं लग रही है ना तो मत डालिए. 
  15. हमारा डो यहां पे रेडी हो चुका है. लेकिन सूजी है. सूजी को वक्त लगता है थोड़ा सा. तो कम से कम 10 से 12 मिनट या 15 मिनट का आप इसको इंतजार करने दीजिए. 
  16. 15 मिनट बाद सूजी अच्छी तरह से सॉफ्ट हो गई है. मतलब वह पानी पी चुकी है. तो बहुत ही बढ़िया यह क्रिस्पी होगी.
  17. अब और अब हल्का सा तेल डाल के इसकी बढ़िया सी मालिश कर दें.
  18. अब बारी आती है हमारी पूरी बनाने की. तो इसको मीडियम साइज की बनाएं. ज्यादा बड़ी भी नहीं बनाएंगे. 
  19. छोटी-छोटी सी पूड़िया बनाएंगे. और पतली-पतली. हल्का सा तेल लगा लें. बेलन पे भी और चकले पे भी और पतली-पतली सी पूरी बेल लें. 
  20. इसमें थोड़े से छेद कर दीजिए फॉर्क की मदद से. ऐसा करने से क्या होगा? यह फूलेगी नहीं. हवा नहीं भरेगी इसके अंदर. 
  21. तेल यहां पे मीडियम टू हाई होना चाहिए. तीन से चार पूरी आप एक साथ डाल सकते हैं. इन पूड़ियों को आप अलटते-पलटते रहिए. 
  22. ध्यान रहे कि इसमें आलू डाला था. तो आलू डालने की वजह से अब पूरियों में थोड़ा सा वक्त ज्यादा लग रहा है.  पूरी निकाल लें. 
  23. आलू आलू मेथी की सब्जी तो खाते ही हैं. तो आलू, मेथी और आटा तीनों के कॉम्बिनेशन से बहुत ही खस्ता बनी है ये. 
  24. ठंडी होने के बाद आप इनका जा लें. 

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com