Allahabad Ki Tehri: खिचड़ी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप कुछ लाइट लेकिन हेल्दी खाना चाहते हैं तो खिचड़ी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. अक्सर तेल और मसाले वाला खाना खाकर हम बोर हो जाते हैं. तब हमें कुछ हेल्दी लेकिन टेस्टी खाने का मन करता है. अगर आप भी ऐसी ही रेसिपी की तलाश में हैं तो हमने आपको कवर किया है. आप इलाहाबादी तेहरी ट्राई कर सकते हैं. इलाहाबादी तेहरी पोषण से भी भरपूर है. असल में इस तेहरी में कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.
कैसे बनाएं इलाहाबादी तेहरी- How To Make Allahabad Ki Tehri At Home:
सामग्री-
- चावल
- सरसों का तेल
- आलू
- तेज पत्ता
- दालचीनी स्टीक
- काली मिर्च
- लौंग
- काली इलायची
- हरी इलायची
- कटा प्याज
- लहसुन पेस्ट
- अदरक पेस्ट
- हरी मिर्च,
- जीरा पाउडर
- धनिया पाउडर
- हल्दी पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- हींग का पानी
- स्पून नमक
- गाजर
- गोभी
- बींस
- मटर
- दही
- हरा धनिया
ये भी पढ़ें-
विधि-
खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक फ्राई पैन लें इसमें कटे आलू को फ्राई करें.
एक भारी तले वाले पैन में, सरसों के तेल को गरम करें और तेज पत्ते, दालचीनी की स्टीक, काली मिर्च, लौंग, काली इलायची, हरी इलायची, डालकर मिलाएं,
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद कटे हुए प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें.
पिसा हुआ जीरा और धनिया, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग का पानी डालें और नमक डालकर मिला लें.
फिर मसाला बेस में, कटी हुई गाजर, फूल गोभी, हरी बीन्स और मटर, आलू, दही डालकर मिला लें.
फिर धनिया पत्ती और चावल डालकर अच्छे से मिला लें, इसके बाद पानी डालकर सीटी कराएं.
तहरी बनकर तैयार है गर्मा गर्म सर्व करें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं