विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2025

Air Fryer Recipe: बिना तेल के घर पर बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी एयर फ्रायर वेज कटलेट

Air Fryer Recipe: अगर आप कम तेल में टेस्टी और हेल्दी स्नैक खाना चाहते हैं और बनाना चाहते हैं, तो एयर फ्रायर वेज कटलेट आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. ये खाने में स्वादिष्ट, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं.

Air Fryer Recipe: बिना तेल के घर पर बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी एयर फ्रायर वेज कटलेट
Air Fryer Recipe: एयर फ्रायर मे बनाएं टेस्टी वेज कटलेट.

Air Fryer Recipe: अगर आप कम तेल में टेस्टी और हेल्दी स्नैक खाना चाहते हैं और बनाना चाहते हैं, तो एयर फ्रायर वेज कटलेट आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. ये खाने में स्वादिष्ट, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं. सबसे अच्छी बात है कि आप इसे ना बराबर तेल में बना सकते हैं. और ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आने वाली है. खासकर ठंड के मौसम में चाय के साथ ये वेज कटलेट खाने में और भी मजेदार लगते हैं.

ये भी पढ़ें: Air Fryer Recipe: सुबह ऑफिस जाने की है जल्दी तो 2 मिनट में एयर फ्रायर मे बनाएं ब्रेकफास्ट, यहां देखें रेसिपी

सामग्री 

  • 2 उबले हुए आलू
  • 1/2 कप उबली हुई मिक्स सब्जियाँ (गाजर, मटर, बीन्स)
  • 1/4 कप ब्रेडक्रम्ब्स
  • 1/4 कप पनीर (कसा हुआ – वैकल्पिक)
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1/2 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1/4 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच तेल (ब्रश करने के लिए)
  • कोटिंग के लिए अतिरिक्त ब्रेडक्रम्ब्स

बनाने की विधि 

कटलेट बनाने के लिए एक बड़े बाउल में सबसे पहले आलू मैश करें. इसके बाद इसमें उबली सब्जियाँ डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसके बाद इसमें मसाले—लाल मिर्च, अदरक पेस्ट, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. इसके बाद ब्रेडक्रम्ब्स और पनीर मिलाकर एक टाइट आटा जैसा मिश्रण तैयार करें. 

अब इस मिश्रण को लेकर हाथों की मदद से कटलेट का शेप दें. इसके बाद ऊपर से थोड़ा ब्रेडक्रम्ब्स लगाए और रोल कर दें ताकि कटलेट अच्छी तरह से क्रिस्पी बने. आप एयर फ्रायर को प्रीहीट कर लें 180°C पर 5 मिनट के लिए. अब बास्केट पर हल्का सा ऑयल ब्रश करें कटलेट को थोड़ा-थोड़ा गैप देकर रखें और कटलेट के ऊपर से ब्रश से हल्का सा तेल लगा लें. कटलेट को 180°C पर 12–15 मिनट तक एयर-फ्राई करें. बीच- बीच में बास्केट खोलकर कटलेट पलट दें ताकि दोनों तरफ से एक जैसे पक जाएं. आपके क्रिस्पी कटलेट बनकर तैयार हैं इसे धनिया चटनी, मिंट मेयो या टोमैटो सॉस के साथ खाएं.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Fryer Recipe, Air Fryer Veg Cutlet Recipe, How To Make Veg Cutlet In Air Fryer, Air Fryer Me Veg Cutlet Kaise Banaye, How To Make Veg Cutlet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com