विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2024

एक्ट्रेस हिना खान ने मालदीव वेकेशन में इन चीजों का उठाया लुत्फ, लास्ट तस्वीर देख आप भी करना चाहेंगे ट्राई

Hina Khan In Maldives: इन दिनों हिना खान मालदीव में वेकेशन्स एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस वहां के खाने को ट्राई कर रही हैं.

एक्ट्रेस हिना खान ने मालदीव वेकेशन में इन चीजों का उठाया लुत्फ, लास्ट तस्वीर देख आप भी करना चाहेंगे ट्राई
Hina Khan In Maldives: हिना खान का फूडी वेकेशन.

Hina Khan Maldives Vacation: ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंची हैं. एक्ट्रेस स्टेज 3 कैंसर से जूझ रही हैं. इस मुश्किल समय पर भी वो साहस की मिसाल कायम कर रही हैं. उन्होंने अपनी वेकेशन से कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए. वीडियो में वह खूबसूरती से डांस करती और नारियल पानी का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की वेकेशन फूड से भरी होती है. हिना खाने की काफी शौकीन हैं, लेकिन वो इस समय भी अपनी सेहत का पूरा ख्याल रख रही हैं. ये हम नहीं बल्कि उनका इंस्टाग्राम पोस्ट बता रहा है. तो चलिए देखते हैं आखिर एक्ट्रेस ने किन चीजों का उठाया लुत्फ.

हिना खान की फूड पोस्ट की बात करें तो पहली ही तस्वीर में हमें पिज्जा जैसा दिखाई देता है, जो स्वाद और सेहत से लोडेड है. लेकिन बात यही पर खत्म नहीं हुई. एक तस्वीर में हम एक ड्रिंक देखते हैं, जो देखने में काफी ड्रूलिंग लग रहा है. इसके बाद एक और तस्वीर है, जो फ्रूट प्लेट की है. जिसमें हमें अंगूर, अमरूद, पपीता, अनानास, स्ट्रॉबेरी जैसे फ्रूट दिखाई देते हैं. यानि इंजॉयमेंट के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी सेहत का पूरा ख्याल रख रही हैं.

ये भी पढ़ें- नाम-थीम वाली थाली के वायरल वीडियो को मिले 70 मिलियन से ज्यादा व्यूज, यहां देखें दिल खुश कर देने वाला पोस्ट

यहां देखें पोस्टः

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब हिना ने अपनी लाइफ और फूड रिलेटेड पोस्ट शेयर किए हैं. इससे पहले भी एक्ट्रेस ने मालदीव से एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके पैर पर चोट का निशान नजर आ रहा था. इस तस्वीर को स्टोरी पर शेयर करते हुए हिना ने लिखा- मालदीव से मिली निशानी. एक्ट्रेस के इस पिक्चर को देखने के बाद फैंस काफी चिंता में आ गए. हालांकि हिना इसे लेकर काफी पॉजिटिव नजर आईं. उन्होंने इसे मालदीव से मिली अच्छी निशानी के तौर पर देखा. 

कैसे बनाएं गाजर का स्वादिष्ट सूप| गाजर सूप रेसिपी| Carrot Soup Recipe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan In Maldives, Hina Khan Eat These Food In Maldives, Hina Khan Food Hindi, Hina Khan Maldives Food Dairy, Hina Khan Latest Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com