विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2025

हिना खान के ‘यादगार डिनर नाइट’ की तस्वीरें, बंगाली पकवानों का लुत्फ उठाती दिखीं ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस

कैंसर से जंग लड़ रहीं हिना खान के यादगार डिनर नाइट की तस्वीरें सामने आई हैं, जो वायरल हो रही हैं.

हिना खान के ‘यादगार डिनर नाइट’ की तस्वीरें, बंगाली पकवानों का लुत्फ उठाती दिखीं ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस
हिना खान की इंस्टाग्राम पर तस्वीरें आई सामने
नई दिल्ली:

कैंसर से जंग लड़ रहीं अभिनेत्री हिना खान खाने की शौकीन हैं. वह अपने सह-अभिनेता दिव्येंदु भट्टाचार्य के घर पहुंचीं, जहां उन्होंने बंगाली खाने का लुत्फ उठाया. सोशल मीडिया पर शेयर की गई खूबसूरत तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने इसे ‘यादगार डिनर नाइट' बताया. हिना खान की गिनती उन सितारों में की जाती है, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और प्रशंसकों को नए-नए पोस्ट से रूबरू कराते रहते हैं. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक टेबल पर कई डिश रखी दिखीं. उन्होंने टेबल पर रखे मस्टर्ड फिश और स्टीम्ड राइस के साथ ही अन्य बंगाली व्यंजनों की झलक दिखाई.

साझा किए गए वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मस्टर्ड फिश उफ्फ, बंगाली खाना. उफ्फ क्या खाना था! देबू दा और रिचा के घर पर एक यादगार डिनर नाइट.” हिना खान ने दिव्येंदु और उनकी पत्नी के साथ ली गई तस्वीर भी शेयर की. उन्होंने लिखा, “धुंधला लेकिन शुद्ध प्यार.”

Latest and Breaking News on NDTV

एक अन्य तस्वीर में तीनों कैमरे के सामने हंसते हुए पोज देते दिखाई दिए. जिस पर हिना ने कैप्शन लिखा, “क्या मजाक था, आप दोनों मुझे फिर से जल्दी वापस बुलाओ.” अभिनेत्री हाल ही में निर्माता-निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान के घर लंच पर पहुंची थीं, जहां उन्होंने लोकप्रिय कश्मीरी डिश नादरू के साथ यखनी पुलाव का स्वाद चखा था. हिना ने बताया कि फराह संग उन्होंने खूब गपशप भी की.

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट में फराह खान को शानदार और दिलदार इंसान बताया था. हिना खान ने उनके लिए खास तौर पर डिश की रेसिपी फराह खान से शेयर करने वाले शेफ विकास खन्ना और विकास बरार का भी आभार जताते हुए पोस्ट में आगे लिखा था, "फराह खान के साथ टेस्टी नादरू और यखनी पुलाव की इस रेसिपी को मेरे लिए खास तौर पर साझा करने के लिए धन्यवाद रणवीर और विकास."

यखनी पुलाव एक कश्मीरी डिश है, जो चावल, चिकन और भारतीय मसालों के साथ बनाया जाता है. जबकि, नादरू जो कमल ककड़ी से बनी सब्जी होती है, ये काफी पौष्टिक मानी जाती है. इसमें फाइबर, विटामिन्स और आयरन के साथ पोटेशियम भी पाया जाता है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Post, Hina Khan Instagram, Hina Khan Latest Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com