- इडियप्पम मूल रूप से चावल के नूडल्स हैं जिन्हें नाश्ते में खाया जाता है.
- इडियप्पम और टमाटर की चटनी नाश्ते के लिए एक बेहतरीन कॉम्बो है.
- यह तमिलनाडु और केरल का पसंदीदा नाश्ता है.
Healthy Breakfast: जब बात नाश्ते की आती है तो साउथ इंडियन खाने में ऐसी बहुत सी डिश हैं जो एक अच्छा ब्रेकफास्ट होती हैं. डोसा, इडली, उपमा, पोहा जैसी ना जानें कितनी चीजें हैं जो इस लिस्ट को लंबा कर सकती हैं. ये सभी चीजें ऐसा साउथ इंडियन नाश्ता पूरे देश में घरों में खाए जाते हैं. इडियप्पम भी इन्हीं में से एक है. बता दें कि इडियप्पम तमिलनाडु, केरल और यहां तक कि श्रीलंका में भी एक पसंदीदा नाश्ता है. इसे स्ट्रिंग हूपर, नूल पोट्टू और नूलप्पम के रूप में भी जाना जाता है, इडियप्पम चावल के नूडल्स की तरह होते हैं जिसे स्टू या चटनी के साथ खाया जाता है.
जब स्टू तैयार करने के लिए ज्यादा समय नहीं होता है तो इडियप्पम और टमाटर की चटनी एक झटपट नाश्ते के लिए एक शानदार कॉम्बो बनाते हैं. हमारे पास ट्रेडिशनल इडियप्पम बनाने की एक रेसिपी है इसे मसालेदार टमाटर की चटनी के साथ खाया जाता है, जिसका फ्लेवर स्मोकी और बेहद लजीज होता है. फूड व्लॉगर अनन्या बनर्जी ने अपने YouTube चैनल पर रेसिपी शेयर की, जिसे हम अपने अगले नाश्ते में बना सकते हैं.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन है बॉम्बे सैंडविच, यहां देखें रेसिपी
इडियप्पम और टमाटर की चटनी कैसे बनाएं: इडियप्पम चटनी रेसिपी:
यह रेसिपी बनने के लिए सबसे पहले टमाटर, प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को भूनने के लिए गैस पर रख दें. अब भुनी हुई सब्जियों को कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद सारी सब्जियों को स्किन को निकाल दें. अब सारी सब्जियों को एक साथ पीस लें और इसमें नमक मिला लें.
पोषक तत्वों से भरपूर क्विनोआ के जबरदस्त फायदे, जानें किन बीमारियों को रखता है दूर
इसके बाद चावल का आटा भूनिये, जब आटा भुन जाएं तो इसमें थोडा़ सा पानी और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. अब इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल डालें और फिर से इसको भूनें. अब आटे को ढककर 2-3 मिनिट तक पकने दीजिये. इसके बाद इस मिक्सचर को इडियप्पम के सांचों में भरें. अगर आपके पास केले के पत्ते हैं, तो इडली के सांचों के ऊपर इनको रखकर इडियप्पन के मिक्सचर के नूडल्स बना लें. इसके बाद इनको भाप में पकने के लिए रख दें.
अब एक कढ़ाही या पैन में तेल लें और इसमें करी पत्ता और राई डालकर चटनी में इसका तड़का लगाएं. अब उबले हुए इडियप्पम को बाहर निकाल लें और इसे टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं