विज्ञापन

Heathy Snacks For Kids: बच्चों के लिए परफेक्ट स्नैक, सूजी-चावल से बनाएं नरम और हेल्दी मोमोज

Healthy Suji-Rice Momos: आज के समय में मोमोज हर किसी की पसंद बन चुके हैं, लेकिन बाहर मिलने वाले मोमोज सेहत के लिए हमेशा अच्छे नहीं होते. कई बार इनमें ज्यादा तेल, मैदा और साफ-सफाई की कमी होती है, जिससे हेल्थ पर असर पड़ सकता है. ऐसे में घर पर हेल्दी मोमोज बनाना एक बेहतर और सुरक्षित ऑप्शन है. यह रेसिपी खास इसलिए है क्योंकि इसमें मैदा की जगह सूजी और चावल का इस्तेमाल किया जाता है.

Heathy Snacks For Kids: बच्चों के लिए परफेक्ट स्नैक, सूजी-चावल से बनाएं नरम और हेल्दी मोमोज
Healthy Suji-Rice Momos
Unsplash

Healthy Suji-Rice Momos Recipe: आज के समय में मोमोज हर किसी की पसंद बन चुके हैं, लेकिन बाहर मिलने वाले मोमोज सेहत के लिए हमेशा अच्छे नहीं होते. कई बार इनमें ज्यादा तेल, मैदा और साफ-सफाई की कमी होती है, जिससे हेल्थ पर असर पड़ सकता है. ऐसे में घर पर हेल्दी मोमोज बनाना एक बेहतर और सुरक्षित ऑप्शन है. यह रेसिपी खास इसलिए है क्योंकि इसमें मैदा की जगह सूजी और चावल का इस्तेमाल किया जाता है. इससे ये मोमोज हल्के, पचने में आसान और काफी हेल्दी बनते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

सूजी राइस मोमोस बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Suji Rice Momos)

  • 1 कप सूजी
  • डेढ़ कप पानी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1/2 कप हरा मटर
  • 1 गाजर बारीक कटी हुई
  • 2 उबले आलू (मैश किए हुए)
  • 1 छोटा चम्मच कुटी हुई काली मिर्च
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • 1/2 कप चावल
  • चुकंदर का पानी (चावल भिगोने के लिए)

ऐसे तैयार करें आटा-

  1. सबसे पहले एक कढ़ाई में पानी डालकर उसमें नमक मिलाएं और उबाल आने दें.
  2. जब पानी उबलने लगे, तब उसमें सूजी डालें और लगातार चलाते रहें. कुछ ही देर में यह गाढ़ा होकर आटे जैसा हो जाएगा. गैस बंद करके इसे थोड़ा ठंडा होने दें.
  3. जब यह हल्का ठंडा हो जाए, तब इसे अच्छे से मसलकर नरम और स्मूद आटा तैयार कर लें.

फिलिंग बनाने का तरीका-

एक बाउल में कटा हुआ प्याज, मटर और गाजर डालें. इसमें नमक, काली मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. अब इसमें उबले हुए आलू डालकर अच्छे से मिक्स करें. चाहें तो इसमें हल्के मसाले भी मिला सकते हैं. आपकी टेस्टी और हेल्दी फिलिंग तैयार है.

यह भी पढ़े: Healthy Mango Rice Ice Cream Recipe: बिना क्रीम के बनाएं ठंडी-ठंडी हेल्दी आम की आइसक्रीम

मोमोज तैयार करने का तरीका-

आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर पतली रोटी की तरह बेल लें. इसके बीच में तैयार फिलिंग रखें और मोमोज की शेप देते हुए बंद कर दें. सभी मोमोज इसी तरह तैयार कर लें.

अब चावल को पहले से चुकंदर के पानी और सादे पानी में 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रखें. इन भीगे हुए चावल को मोमोज के ऊपर हल्के से लपेट दें. इससे मोमोज को एक अलग टेक्सचर और आकर्षक लुक मिलता है.

स्टीम करने का तरीका-

एक स्टीमर या कढ़ाई में पानी गरम करें और तैयार मोमोज को 10 से 12 मिनट तक स्टीम करें. कुछ ही मिनटों में आपके हेल्दी और स्वादिष्ट मोमोज बनकर तैयार हो जाएंगे.

इन मोमोज में मैदा नहीं होता, जिससे यह ज्यादा हेल्दी होते हैं. आप इन्हें बच्चों को भी बिना चिंता के खिला सकते हैं. स्वाद और सेहत का यह कॉम्बिनेशन जरूर ट्राय करें.

Watch Video: कैसे बनाएं गाजर मटर पुलाव रेसिपी| How To Make Gajar Matar Pulao

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com