विज्ञापन

गर्मी में बच्चों को क्या खिलाएं? इन बातों पर ध्यान देना जरूरी है

Summer Foods For Children: गर्मियों में बच्चों की डाइट में क्या शामिल करें? जानिए 5 ऐसे फूड्स जो इस मौसम में बच्चों के लिए पसंद किए जाते हैं.

गर्मी में बच्चों को क्या खिलाएं? इन बातों पर ध्यान देना जरूरी है
Summer Foods For Children
Pexels

Summer Foods For Children: गर्मी के मौसम में बच्चों के खान‑पान पर खास ध्यान दिया जाता है. इस दौरान ऐसी चीजें पसंद की जाती हैं जो हल्की हों और बच्चों को तरोताज़ा रखें. बच्चों की डाइट में कुछ फूड्स ऐसे माने जाते हैं, जिन्हें गर्मियों में शामिल किया जाता है. यहां हम ऐसे ही 5 फूड्स के बारे में बता रहे हैं.

गर्मी में बच्चों के खाने को लेकर क्या रखें ध्यान

गर्मी का मौसम अपने चरम पर है. इस मौसम में बाहर की तेज गर्म हवाएं बड़ों से लेकर बच्चों तक सबका हाल बेहाल कर देती हैं. चाहें बच्चे स्कूल में हो या घर पर ये गर्मी उनकी सेहत पर हावी हो जाती है. गर्मियों के मौसम में बच्चों को ठंडक देने के लिए माता-पिता अक्सर आइस क्रीम, कोल्ड ड्रिंक और मीठे मिल्कशेक का सहारा लेते हैं. 

ये चीज़ें कुछ देर के लिए बच्चों को राहत देती हुई लगती हैं, लेकिन असल में ये शरीर को ठंडा नहीं करती बल्कि कई बार ये डिहाइड्रेशन (Dehydration), गले की समस्या और कमजोरी का कारण बन जाती हैं.

खासकर जब बच्चे धूप में जातें है तो उन्हें ऐसी चीज़ों की जरूरत होती है जो शरीर को हाइड्रेट रखें और अंदर से ठंडक दें. इसलिए जरूरी है कि बच्चों की डाइट में सही स्नैक्स शामिल किए जाएं जो उन्हें लू से बचाने के साथ एनर्जी (Energy) भी दें.

बच्चों के लिए ये 5 फूड्स क्यों पसंद किए जाते हैं

दही और फल

दही गर्मियों में बच्चों के लिए सबसे फायदेमंद चीजों में से एक है. इसमें मौसमी फल जैसे आम, स्ट्रॉबेरी या केला मिलाकर दिया जाए तो यह और भी हेल्दी बन जाता है. यह पाचन को दुरुस्त रखता है और शरीर को ठंडा करता है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स बच्चों के पेट के लिए अच्छे होते हैं और उन्हें दिनभर एक्टिव बनाए रखते हैं.

तरबूज

तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो बच्चों के शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता. इसे स्नैक के तौर पर देना आसान है और बच्चे इसे खुशी-खुशी खाते हैं. यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और थकान दूर करता है. गर्मियों में यह एक परफेक्ट फ्रूट स्नैक है.

अक्सर गर्मियों में दिया जाता है, हल्का और ठंडक देने वाला माना जाता है, घर में पसंद किया जाता है,

Photo Credit: pexels

यह भी पढ़ें- Pudina sharbat Recipe: लू से बचाएगा पुदीने का शरबत, 5 मिनट में ऐसे तैयार करें ठंडा ड्रिंक

सत्तू ड्रिंक

सत्तू का शरबत गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने का बेहतरीन तरीका है. यह बच्चों को लंबे समय तक एनर्जी देता है और थकान कम करता है. इसमें प्रोटीन और फाइबर भी होता है, जो बच्चों के लिए फायदेमंद है. इसे बनाना आसान है और स्वाद भी अच्छा लगता है.

खीरे के सैंडविच

खीरा शरीर को ठंडक देने के लिए जाना जाता है. खीरे के सैंडविच बनाकर बच्चों को दिया जा सकता है. इसमें पुदीना और टमाटर मिलाकर इसे और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है. यह हल्का स्नैक है जो बच्चों को भारीपन महसूस नहीं होने देता.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

फ्रूट पॉपसिकल

अगर बच्चे ठंडी चीजें मांगते हैं तो बाजार की आइसक्रीम की जगह घर पर बने फ्रूट पॉपसिकल दें. इसमें ताजे फल होते हैं, जिससे यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी रहता है. यह बच्चों के लिए एक अच्छा और सुरक्षित विकल्प है.

अक्सर गर्मियों में दिया जाता है, हल्का और ठंडक देने वाला माना जाता है, घर में पसंद किया जाता है,

Photo Credit: Pexels

गर्मियों में बच्चों को सिर्फ ठंडी चीजें देना ही काफी नहीं है, बल्कि सही चीजें देना जरूरी है. अगर आप उनकी डाइट में ये हेल्दी ऑप्शन शामिल करते हैं, तो बच्चे लू, कमजोरी और डिहाइड्रेशन से बचे रहेंगे और पूरे दिन एक्टिव बने रहेंगे.

FAQS

गर्मी में बच्चों के खाने को लेकर क्या ध्यान रखना चाहिए?

गर्मी के मौसम में बच्चों के खान‑पान में हल्की और ताज़गी देने वाली चीज़ों को प्राथमिकता दी जाती है. इस दौरान ऐसी डाइट पसंद की जाती है जो पचने में आसान हो और जिसे बच्चे बिना ज़्यादा नखरे के खा सकें.

क्या गर्मियों में बच्चों को बार‑बार खाने की ज़रूरत होती है?

गर्मियों में बच्चों को एक साथ भारी खाना देने की बजाय दिन में छोटे‑छोटे अंतराल पर हल्की चीज़ें देना आमतौर पर बेहतर माना जाता है. इससे बच्चे आराम से खाते भी हैं और उनका रूटीन भी बना रहता है.

गर्मी में बच्चों के लिए कौन‑से फूड्स ज़्यादा पसंद किए जाते हैं?

गर्मियों में बच्चों के लिए फल, घर के बने हल्के स्नैक्स, दही से बने विकल्प और पानी वाली सब्ज़ियां अक्सर चुनी जाती हैं. ये चीज़ें स्वाद में भी अच्छी लगती हैं और रोज़ की डाइट में आसानी से शामिल की जा सकती हैं.

क्या गर्मियों में बच्चों को बाहर का खाना देना ठीक है?

गर्मी के मौसम में ज़्यादातर परिवार बच्चों को घर का ताज़ा बना खाना देना पसंद करते हैं. बाहर के तले‑भुने या बहुत भारी फूड्स इस मौसम में कम करने की कोशिश की जाती है.

क्या हर बच्चा एक‑सी डाइट ले सकता है?

हर बच्चे की पसंद और आदत अलग होती है, इसलिए गर्मियों में भी उनकी डाइट उसी हिसाब से तय की जाती है. आमतौर पर बच्चों की पसंद, उम्र और रोज़मर्रा की एक्टिविटी को ध्यान में रखकर खाना चुना जाता है.

Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास | Read

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com