How To Use Spoiled Milk: गर्मियों के मौसम में अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है कि हम किचन में जाते हैं और देखते हैं कि रखा हुआ दूध फट गया है. बस फिर क्या, हमारा मूड खराब हो जाता है और हम बिना सोचे-समझे उस दूध को सिंक में बहा देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिसे आप 'बेकार' समझ रहे हैं, वो असल में एक शानदार रेसिपी की शुरुआत हो सकता है? जी हां आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा, फटे हुए दूध को फेंकना यानी अपनी मेहनत की कमाई और स्वाद, दोनों को बर्बाद करना है. तो चलिए जानते हैं. कैसे फटे हुए दूध का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट डिशेज बना सकते हैं.

क्यों फटता है दूध और क्या यह सुरक्षित है? (Why does milk curdle and is it safe)
आगे बढ़ने से पहले एक छोटी सी बात समझ लेते हैं. दूध का फटना एक नेचुरल प्रोसेस है. जब दूध में लैक्टिक एसिड बढ़ जाता है या उसमें कोई खटास मिल जाती है, तो उसके प्रोटीन (केसीन) अलग हो जाते हैं. अगर दूध अभी-अभी फटा है और उससे कोई गंदी बदबू नहीं आ रही है, तो आप इसे बेझिझक इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन दूध से बदबू आ रही है, तो आप उसका इस्तेमाल करने से बचें.
फटे हुए दूध से बनाएं ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज- (Make these 4 delicious recipes from curdled milk)
1. कलाकंद-
फटे हुए दूध से आप बाजार जैसा दानेदार कलाकंद बना बना सकते हैं.
कैसे बनाएं- फटे हुए दूध को छानकर उसका छैना (पनीर) अलग कर लें. अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा कंडेंस्ड मिल्क या चीनी लें और उसमें इस छैने को मिला दें. इसे तब तक चलाएं जब तक कि पानी सूख न जाए और मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. थोड़ा सा इलायची पाउडर और ऊपर से कटे हुए पिस्ता डालें. बस, तैयार है आपका सुपर टेस्टी कलाकंद!
2. पनीर भुर्जी-
अगर दूध फट गया है और आपको ऑफिस जाने की जल्दी है, तो पनीर भुर्जी से बेहतर कुछ नहीं. फटे हुए दूध का पनीर बहुत सॉफ्ट होता है, जो भुर्जी के लिए एकदम परफेक्ट है.
कैसे बनाएं- फटे दूध को मलमल के कपड़े में छान लें. एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और टमाटर डालें. अब इसमें हल्दी, नमक और फटे दूध वाला पनीर डालकर अच्छे से भून लें. ऊपर से हरा धनिया छिड़कें और गरम-गरम पराठे के साथ एन्जॉय करें.

Photo Credit: iStock
3. सॉफ्ट रसमलाई-
फटे हुए दूध से से आप स्वादिष्ट रसमलाई भी तैयार कर सकते हैं.
कैसे बनाएं- फटे दूध के पनीर को तब तक हथेलियों से मसलें जब तक कि वह मक्खन जैसा चिकना न हो जाए. अब इसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाकर केसरिया दूध में भिगो दें.
4. शाही ग्रेवी-
अगर आप घर पर शाही पनीर या मिक्स वेज बना रहे हैं, तो फटे हुए दूध का पानी और उसका पनीर आपकी ग्रेवी को एक अलग लुक और टेस्ट दे सकता है.
कैसे बनाएं- मसाला भूनते समय उसमें पानी की जगह फटे हुए दूध का गाढ़ा हिस्सा डाल दें. इससे ग्रेवी में एक क्रीमी टेक्सचर आता है और स्वाद दोगुना हो जाता है.
फटे दूध का इस्तेमाल करते वक्त किन बातों का रखें ध्यान-
- बदबू चेक करें- अगर दूध से बहुत तीखी या अजीब सी स्मेल आ रही है, तो इसका मतलब है कि वो काफी पुराना है. ऐसे में उसे इस्तेमाल न करना ही बेहतर है.
- छानें- पनीर का इस्तेमाल करने से पहले उसे सादे पानी से एक बार धो लें ताकि अगर दूध खटास की वजह से फटा है, तो वो खट्टापन निकल जाए.
ये भी पढ़ें- Besan Ki Sabji Recipe: घर में सब्ज़ी नहीं हो तो 10 मिनट में बनाएं बेसन चीला की लाजवाब सब्ज़ी
Fatty Liver: लिवर में फैट जमा होने का कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं