- लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके कैंसर से बचा जा सकता.
- हर साल एक अनोखी थीम के साथ कैंसर डे मनाया जाता है.
- टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है.
World Cancer Day 2022: हर साल 4 फरवरी को कैंसर अवेयरनेस डे के रूप में मनाया जाता है. कैंसर डे मनाने का उद्देश्य जागरूकता फैलाना और इस जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करना है. संयुक्त राष्ट्र-मान्यता प्राप्त दिन का नेतृत्व यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (यूआईसीसी) द्वारा किया जाता है. कैंसर (World Cancer Day) के कई प्रकार हैं जैसे फेफड़े का कैंसर, स्तन, ग्रीवा, सिर और गर्दन और कोलोरेक्टल कैंसर हैं. प्रत्येक प्रकार के कैंसर को समझना जरूरी है कि यह कैसे शरीर को प्रभावित करता है तभी इससे बचाव कर सकते हैं. इस दिन को हर साल अनोखी थीम के साथ मनाया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके कैंसर से बचा जा सकता. तो चलिए जानते हैं कैंसर से बचने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं.
कैंसर से बचने के लिए क्या खाएं- What To Eat To Prevent Cancer:
1. फल-
फलों के सेवन से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है. विटामिन सी और फाइबर से भरपूर फलों का सेवन हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है. विटामिन सी और मौसमी फल खानें से कैंसर के खतरे से बचा जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

युक्त राष्ट्र-मान्यता प्राप्त दिन का नेतृत्व यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (यूआईसीसी) द्वारा किया जाता है.Photo Credit: iStock
2. टमाटर-
टमाटर हर घर में हर दिन इस्तेमाल होने वाली सब्जी में से एक है. टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है. इतना ही नहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे से लडने में मदद कर सकते हैं.
3. ग्रीन टी-
ग्रीन को सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. ग्रीन टी में ईजीसीजी नामक एक एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो मुक्त कणों से लड़ने और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है.
कैंसर से बचने के लिए इन चीजों से रहे दूर- What Not To Consume To Prevent Cancer:
1. सिगरेट-
सिगरेट के अधिक सेवन से खुद को रखें दूर. सिगरेट और धूम्रपान का अधिक सेवन न केवल सेहत पर बल्कि, कैंसर के खतरे को बढ़ाने का काम कर सकता है.
2. तला हुआ खाना-
हम सभी को तला भूना खाना पसंद होता है. लेकिन, अधिक ऑयली फूड का सेवन सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है. कैंसर के मरीजों को तली भूनी चीजों से दूर रहना चाहिए.
3. शराब-
शराब आज के समय में एक फैशन सा बन गया है. हर उम्र के लोग खराब का सेवन करते नजर आएंगे लेकिन, शराब का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. कैंसर के मरीजों को शराब के सेवन से दूर रहना चाहिए.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Natural Sweetener Options: चाय में चीनी की जगह इन चीजों का करें इस्तेमाल स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी बरकरार
Snacks For Weight Loss: इन पांच हेल्दी स्नैक्स को डाइट में शामिल कर वजन को तेजी से कर सकते हैं कम
Baingan Ke Fayde: सर्दियों में बैंगन का ऐसे करें सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे
Homemade Aloo Tikki Burger: घर पर झटपट और आसानी से ऐसे बनाएं मसालेदार आलू टिक्की बर्गर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं