मुंबई खाने के हर नए प्रयोग का खुले दिल से स्वागत करता है- प्लेट में शानदार प्रस्तुति से लेकर आसान पाक-शैली। हर दिन न जाने कितने ही नए रेस्तरां के दरवाजे मुंबई में आपके लिए खुल जाते हैं, लेकिन इनमें ज़्यादा रोमांचकारी क्या होता है? विभिन्न व्यंजनों के ट्रेंड को फैलाना, जो आपके खाने के अनुभव को और भी ज़्यादा यादगार बना दें। आजकल फूड एक्सपर्ट बाहर जा रहे हैं, ताकि नई-नई डिश और उनकी डिफरेंट प्रस्तुती से खाने की जिज्ञासा को बढ़ा सके। उनकी यही नई क्रिएशन आपको उनके रेस्तरां में हर बार आने के लिए मजबूर कर दे। यहां हम आपको कुछ नए रेस्तरां के बारे में बता रहे हैं, जो इसी साल में आपका ध्यान अपनी ओर खीचने वाले हैं।
पा पा या (Pa Pa Ya)

अपने अनोखे डाइनिंग कॉनसेप्ट लॉन्च की बात बताते हुए ज़ोरावर कालरा बताते हैं कि,“ पा पा या के साथ, हम सिर्फ एशियन व्यंजनों को फिर से परिभाषित नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनमें मूल रूप से बदलाव भी कर रहे हैं। पूरे रेस्तरां में आकर्षक एलिमेंट्स होंगे, कुछ ऐसे जो कभी आपने पहले नहीं देखे होंगे।” पैलेडियम मॉल में द पैन-एशियन बिस्ट्रो और तापस बार जापानी, थाई, कम्बोडियन, चाइनिज़ और वियतननाम व्यंजन अनोखे तरीके से सर्व करते हैं, ताकि पूरा सेंसरी अनुभव लाया जा सके। सोचोः तड़कता हुआ डिम सम, चटकते चावल और एक डरावना सुशी भाग कितना रोमांचक होगा।
Ashwagandha Side Effects: इन 8 लोगों को नहीं खाना चाहिए अश्वगंधा, अश्वगंधा के नुकसान
इस त्योहारी सीजन में फिट रहने के लिए आपके काम आएंगे ये टिप्स...
कैसे रोकें उल्टियां, ताकी ट्रैवल के दौरान न हो परेशानी, 7 घरेलू नुस्खे
Weight Loss: इन 3 असरदार Diet Tips से वजन कम होगा, गायब हो जाएगा बैली फैट...
Weight loss: वजन घटाने में मदद करेगा इलायची का पानी, इलायची के फायदे
गगन्स न्यू रेस्तरां (Gagan's New Restaurant)

एशिया के नंबर-1 और दुनिया के नंबर 10 रेस्तरां के शेफ-ओनर, गगन आनंद, अपने फैन्स को खिलाने के लिए मुंबई में पहले विदेशी आउटलेट का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि मुंबई के होटल से उनकी बातचीत चल रही है, और वह ओपन किचन के साथ-साथ एक डेजर्ट रूम खोलने की योजना भी बना रहे हैं। गगन ने बताया कि,“रेस्तरां के नाम को लेकर मुझे कुछ नहीं करना पड़ेगा।” इसके बजाय, नए रेस्तरां का नाम, 27 साल की गरिमा अरोड़ा द्वारा रखा जाएगा, जो कि जर्नलिस्ट से शेफ बनी हैं और यही यहां की प्रमुख शेफ होंगी। तो, मुंबई में एक अनूखे अनुभव के लिए तैयार हो जाओ!
द डिस्ग्रन्टल्ड शेफ (The Disgruntled Chef)

विक्की रतनानी ने सिंगापुर से मुंबई की ओर रुख किया है और वह बहुत जल्द ही मॉडर्न यूरोपीयन रेस्तरां लोअर परेल में लेकर आ रहे हैं। मैन्यू में कई शाकाहारी विकल्प रखे गए हैं जैसे- ब्लैक बीन सलाद के साथ कॉलिफ्लोवर स्टेक और रागी, चौलाई के साथ कुछ नए एक्सपेरीमेंट्स किए जाएंगे। अनूठे डाइनिंग अनुभव के लिए हम इन आने वाले रेस्तरां का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अनाइस

अनाइस यूरोपीयन फूड, स्पेशल चीज़, व्यंजन पकाने की नई-नई तकनीक ढूंढ के लाने वाला है। अगर आप वाइन के दीवाने हैं, तो आप पैलेडेनियम मॉल के इस शांत, फाइन डाइनिंग रेस्तरां में जरूर जाएं।
ये भी पढ़ें-
Food For Weight Loss: डाइट में इन्हें शामिल करने से जल्द घटेगा वज़नवजन घटाना है, तो आहार में शामिल करें ये चीजें...मसल्स बनाने की है धुन सवार, तो वजन बढ़ाने के लिए लें ये आहार...अब बिना टेंशन खुलकर खाएं मीठा, 'आम' नहीं बढ़ने देगा वजन#WeightLoss: 5 लीन प्रोटीन से भरपूर आहार जो डाइट में होने मस्ट हैं...Low-Carb: जुग-जुग जिएंगे अगर इस एक चीज को कम खाएंगे, यहां है हेल्दी स्वादिष्ट रेसिपी
सोडा बोतल ओपनर वाला (SodaBottleOpenerWala)

हाल ही में, दिल्ली और बैंगलूर में अपनी जीत के बाद, यह ईरानी कैफे बहुत जल्द मुंबई में भी अपने पैर जमाने वाला है। एक शहर जो पारसी फूड को काफी गंभीरता से लेता है, मुंबई के लोगों को खुश करने के लिए सोडा बोतल ओपनर वाला को यह एक्सट्रा माइल्स तय करनी पड़ेगी। पारंपरिक पारसी खाने में अनूठे ट्विस्ट की उम्मीद कर रहे हैं- जैसे- फेमस चाय बार, शानदाक कीमा पाव और उनकी ख़ासीयत बैरी पुलाव- सब कुछ रतनात्मक तरीके से परोसा जाएगा।
फर्जी कैफे (Farzi café)

खाने के साथ भ्रम पैदा कर, दिल्ली के नए बच्चे मुंबईवाला की पाक-शैली के सफर में कदम रखने को तैयार हैं। रेस्तरां के प्रवक्ता ने बताया कि, “ फर्जी कैफे मुंबई और दुबई में जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं, इंडियन फूड के विकास के लिए रेस्तरां में नक्काशी और स्थायी रूप से विश्व डाइनिंग सिनेरियो खाना बनाने की आसान प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाएगा।” मॉडर्न बिस्ट्रो की उम्मीद की जा रही है और यहां के स्थानीय पसंदीदा जैसे मुंबई सैंडविच आदि को वह अपने स्टाइल में पेश करेंगे। आप कुछ दिन बाद यहां के अनूखे कॉकटेल और गोट चीज़ से भरा टंगड़ी कबाब खाने के सपने देख सकते हैं।
बार स्टॉक एक्सचेंज

भारत का पहला स्टॉक मार्किट पर आधारित पब इस सितंबर कोलाबा में खुलने वाला है। यही नहीं, साल के अंत तक बांद्रा और लोअर परेल में इसकी शाखाएं खुल जाएंगी। रेस्तरां ने बताया कि,“यहां के मैन्यू में कुछ बदलाव होंगे, लेकिन कुल मिलाकर एल्गोरिथम की मांग को देखते हुए उनकी तकनीक और अनुभव को वैसे ही रखा जाएगा।”
Fruits For Weight Loss: ये 9 फ्रूट बैली फैट को करेंगे कम, रखेंगे आपको फिट
Milk For Weight Loss: ये हैं वो 5 तरीके जिनसे आपका वजन कम करता है 'एक ग्लास दूध'...
क्यों होता है डायबिटीज, मधुमेह के प्रकार और ब्लड शुगर लेवल को कम करने के घरेलू नुस्खे)
ओरल सेक्स से होता है इन STD का खतरा... भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम
Remedies For Headache: सिरदर्द को एक मिनट में दूर कर देंगे ये 7 घरेलू नुस्खे
Health Benefits of Radish: मूली खाने के 8 फायदे, बीमारियां होंगी दूर, चेहरे पर आएगा ग्लो
द फारमेसी कैफे

अगर आपको बेवक़्त भूख सता रही है, तो यह आने वाला कैफे आपका नया हैंगआउट प्लेस बन सकता है। यह आपके लिए हाई स्ट्रीट फीनिक्स, लोअर परेल में अच्छे म्यूजिक के साथ आरामदायक फूड लाने का वादा करते हैं।
मुंबई अपने धीमा होने का कोई संकेत नहीं देना चाहती। मुंबई में चर्चा है कि शेफ अतुल कोचर मुंबई में एक नया रेस्तरां खुलने की तैयारी में हैं। यही नहीं, प्रीमियम स्वीट शॉप ‘मिठाई बाय जिग्स कालरा' इस साल मुंबई में अपनी शॉप खुलने जा रहे हैं।
और खबरों के लिए क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं