पंकज की पनीर रेसिपी
NDTV
पनीर एक ऐसी चीज है जो लगभग हर घर में पसंद की जाती है, लेकिन कई बार समय की कमी की वजह से लोग सोचते हैं कि स्वादिष्ट पनीर की डिश बनाना आसान नहीं है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की ये 3 क्विक पनीर रेसिपीज आपके काम आ सकती हैं. खास बात यह है कि ये सभी रेसिपीज सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाती हैं और स्वाद में किसी रेस्टोरेंट डिश से कम नहीं लगतीं. चलिए एक नजर दाल लेते हैं रेसिपी पर.
पनीर पेपर फ्राई
सामग्री
- पनीर ( 200 ग्राम क्यूब्स में कटा हुआ)
- धनिया, जीरा और काली मिर्च (1 बड़ा चम्मच कुटे हुए साबुत मसाले)
- अदरक-लहसुन पेस्ट (1 बड़ा चम्मच)
- प्याज (1 बारीक कटा)
- नमक (1 छोटा चम्मच)
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और बारीक कटे प्याज को सुनहरा होने तक भून लें.
- अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड पकाएं.
- इसके बाद पनीर के टुकड़े डालें और ऊपर से कुटे हुए मसाले और नमक मिलाएं.
- 3 से 4 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें ताकि मसालों का स्वाद पनीर में अच्छी तरह समा जाए.
- फिर गर्मागर्म सर्व करें.
पनीर काली मिर्च
सामग्री
- पनीर (200 ग्राम)
- ताजा दही (आधा कप)
- काली मिर्च (1 छोटा चम्मच कुटी हुई)
- जीरा (1 छोटा चम्मच)
- अदरक-लहसुन पेस्ट (आधा बड़ा चम्मच)
- नमक (स्वादानुसार)
बनाने का तरीका
- एक बाउल में दही, कुटी हुई काली मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और नमक अच्छी तरह मिला लें.
- अब एक पैन में थोड़ा मक्खन या तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें.
- जब जीरा चटकने लगे, तब आंच धीमी करके दही वाला मिश्रण डाल दें.
- इसे 1 से 2 मिनट तक पकाएं.
- अब पनीर के टुकड़े डालें और धीरे-धीरे चलाएं.
- 4 से 5 मिनट तक पकने दें, जब तक ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी न हो जाए.
- इसके बाद इसे गर्मागर्म परोसें.
10 मिनट वाला पनीर बटर मसाला
सामग्री
- पनीर (400 ग्राम)
- टमाटर (4 बड़े)
- प्याज (2 बड़े)
- तेजपत्ता (2)
- दालचीनी (2 इंच)
- लौंग (5 से 6)
- इलायची (2 बड़ी)
- काजू (¼ कप)
- मक्खन (2 बड़े चम्मच)
- तेल
- फ्रेश क्रीम (¼ कप)
- कसूरी मेथी (1 छोटा चम्मच)
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (1 बड़ा चम्मच)
बनाने का तरीका
- सबसे पहले टमाटर, प्याज और काजू को थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट तक उबाल लें.
- इसके बाद इन्हें पीसकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.
- अब एक अलग पैन में मक्खन और तेल गर्म करें.
- पनीर के टुकड़ों को 2 से 3 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक भूनें और निकाल लें.
- उसी पैन में तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और बड़ी इलायची डालकर भूनें.
- फिर कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें और तुरंत तैयार पेस्ट मिला दें.
- इस मिश्रण को 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
- अब नमक और आधा कप पानी डालकर 5 मिनट तक उबलने दें.
- इसके बाद पनीर डालें और फ्रेश क्रीम मिलाकर हल्का पकाएं.
- आखिर में हाथों से मसलकर कसूरी मेथी डालें और अच्छी तरह मिला लें.
इसे भी पढ़ें घर में कांच टूट गया? इससे भी घर सजा सकती हैं आप, ट्राई करें ये खूबसूरत होम डेकोर
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pankaj Bhadouria, MasterChef Pankaj Bhadouria, Paneer Recipes, Quick Paneer Recipes, Paneer Butter Masala