अक्सर घर में कोई ग्लास, शीशा या कांच का सामान टूट जाता है तो हम उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही टूटे हुए कांच के टुकड़े आपके घर की सजावट में काम आ सकते हैं. बस थोड़ी सी क्रिएटिविटी और सावधानी से काम लेना है और आपका काम हो गया. इससे न केवल पैसे बचते हैं, बल्कि पुराने सामान का दोबारा इस्तेमाल भी हो जाता है. आइए जानते हैं कि टूटे हुए कांच से कौन-कौन सी खूबसूरत चीजें बनाई जा सकती हैं.
सजावटी ट्रे तैयार करें
पुरानी ट्रे को नया लुक देना चाहते हैं? तो उसके ऊपर टूटे हुए कांच के टुकड़ों से डिजाइन बनाएं. यह ट्रे सेंटर टेबल या डाइनिंग टेबल को नया लुक दे सकती है. मेहमानों के सामने रखने पर यह आपके घर की खास सजावट का हिस्सा बन सकती है.
पुराने गमलों को दें नया रूप
अगर आपके घर में साधारण गमले हैं तो उन्हें टूटे कांच से सजाया जा सकता है. गमले की बाहरी सतह पर छोटे-छोटे कांच के टुकड़े चिपका दें. धूप पड़ने पर यह चमकदार और बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. अगर आप अपनी बालकनी और गार्डन की खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं, तो यह एक सस्ता और अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
मोजैक वॉल आर्ट बनाएं
टूटे हुए रंगीन कांच के टुकड़ों की मदद से आप मोजैक वॉल आर्ट तैयार कर सकते हैं. इसके लिए किसी लकड़ी के बोर्ड, पुराने फोटो फ्रेम या कैनवास पर कांच के टुकड़ों को डिजाइन के अनुसार चिपका दें, इससे दीवारों को एक अलग और आर्टिस्टिक लुक मिलेगा.
कैंडल होल्डर को बनाएं यूनिक
कांच के छोटे टुकड़ों से कैंडल होल्डर सजाने का ट्रेंड खूब चर्चा में है. जब मोमबत्ती की रोशनी इन टुकड़ों पर पड़ती है तो एक सुंदर चमक पैदा होती है. यह शाम के समय घर का माहौल और भी आकर्षक बना देती है. आप चाहें, तो कैंडल होल्डर को नया लुक देने के लिए कांच से सजा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: बेबी प्लान करने का सही समय क्या है? डॉक्टर से जानें कब और कैसे करें ट्रैवल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं