- बुजुर्गों में निमोनिया का बढ़ा हुआ स्तर जानलेवा भी हो सकता है.
- निमोनिया का एक कारण प्रदूषण का बढ़ता स्तर भी है.
- लहसुन को निमोनिया संक्रमण से बचने के लिए लाभदायक माना जाता है.
World Pneumonia Day 2021: हर साल 12 नवंबर (12-November) को विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है. ‘निमोनिया फेफड़ों में होने वाला एक संक्रमण (इन्फेक्शन) है, जिसके कारण फेफड़ों में द्रव या मवाद भर जाता है. इससे कारण लगातार खांसी बनी रहती है, बुखार रहता है और सांस लेने में तकलीफ होती है. ज्यादातर बच्चों में निमोनिया (World Pneumonia Day 2021) हर आयु वर्ग के लिए चिंता का विषय है. इतना ही नहीं बुजुर्गों में निमोनिया का बढ़ा हुआ स्तर जानलेवा भी हो सकता है. आपको बता दें कि निमोनिया का एक कारण प्रदूषण का बढ़ता स्तर भी है. निमोनिया से बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपचार और हेल्दी डाइट का पालन कर सकते हैं. हेल्दी डाइट न सिर्फ आपको हेल्दी रखने बल्कि निमोनिया (Pneumonia Deit) से भी बचाने (वर्ल्ड डायबिटीज डे) में मदद कर सकती है. तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताते हैं, जो निमोनिया के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं.
निमोनिया से बचाने में मददगार हैं ये चीजेंः
1. हरी सब्जियांः
हरी सब्जियों को सेहत के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है. हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए, सी, फाइबर, पोटेशियम और कई अन्य आवश्यक विटामिन पाए जाते हैं. जो निमोनिया के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. फलों का जूसः
फलों को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. निमोनिया में बच्चों और बड़ों को ज्यादा से ज्यादा ताजे फलों के जूस का सेवन कराना चाहिए. ताजे फलों के जूस के सेवन से निमोनिया से बचा जा सकता है.
3. अंडाः
सर्दियों के मौसम में निमोनिया का ज्यादा खतरा रहता है. ऐसे में आप अपनी डाइट में अंडे को शामिल कर सकते हैं. अंडे की तासीर गर्म होती है और ये न्यूट्रिएंट्स का खजाना है. अंडे के सेवन से निमोनिया को कंट्रोल किया जा सकता है.
4. लहसुनः
लहसुन को निमोनिया संक्रमण से बचने के लिए लाभदायक माना जाता है. लहसुन में मैंगनीज, विटामिन बी, विटामिन सी, सेलेनियम और फाइबर पाए जाते हैं. जो वायरल और फंगल इंफेक्शन से बचाने में मददगार हो सकते हैं.
5. हल्दीः
हल्दी में मौजूद एंटीवायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण निमोनिया के इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं. हल्दी दूध का सेवन करने से सांस की तकलीफ से भी बचा जा सकता है.
What Is Prostate Cancer: Symptoms, Diagnosis & Treatment | क्या होता है प्रोस्टेट, एक्सपर्ट के जवाब
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं