हर साल की तरह इस साल भी 12 नवंबर को पूरी दुनिया में वर्ल्ड निमोनिया डे ( World Pneumonia Day) मनाया जाएगा. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को निमोनिया के बीमारी (Disease) के प्रति जागरूक करना है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निमोनिया में फेफड़े संक्रमित हो जाते हैं. बता दें कि निमोनिया (Pneumonia) बच्चों सहित वयस्क लोगों को भी हो सकता है. यह सच है कि निमोनिया एक गंभीर बीमारी है. इस रोग में फेफड़ों में सूजन (Inflammation Of The Lungs) आ जाती है. फेफड़ों में पानी भर जाता है. सही समय पर लक्षणों की पहचान (nimoniya ke lakshan) कर उपचार शुरू नहीं करने पर यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है. वहीं, बैक्टीरिया (Bacteria), वायरस (Virus) और कई तरह के सूक्ष्मजीव निमोनिया का कारण बन सकते हैं.
निमोनिया के लक्षण (Symptoms Of Pneumonia)
निमोनिया होने पर फ्लू जैसे लक्षण महसूस किए जा सकते हैं.
निमोनिया का मुख्य लक्षण खांसी है.
रोगी कमजोर और थका हुआ महसूस करता है.
बलगम वाली खांसी से ग्रस्त होना.
रोगी को बुखार के साथ पसीना और कंपकंपी भी हो सकती है.
रोगी को सांस लेने में कठिनाई होती है या फिर वो तेजी से सांस लेने लगता है.
सीने में दर्द होना.
बेचैनी महसूस होना.
भूख कम लगना.
निमोनिया के प्रकार (Types Of Pneumonia)
बैक्टीरियल निमोनिया (Bacterial Pneumonia).
वायरल निमोनिया (Viral Pneumonia).
माइकोप्लाज्मा निमोनिया (Mycoplasma Pneumonia).
एस्पिरेशन निमोनिया (Aspiration Pneumonia).
फंगल निमोनिया (Fungal Pneumonia).
निमोनिया के घरेलू लक्षण (Home Remedies For Pneumonia)
अदरक या हल्दी की चाय (Ginger Or Turmeric Tea)
ऐसा कहा जाता है कि निमोनिया में अदरक और हल्दी की गर्म चाय पीने से लगातार आ रही खांसी के कारण होने वाले सीने के दर्द में आराम मिलता है. अदरक और हल्दी के पौधों की जड़ें सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सरसों के तेल (Mustard Oil)
सरसों के गुनगुने तेल में हल्दी का पाउडर मिलाएं. इससे अपनी छाती पर मसाज करें. इससे निमोनिया से बचाव होता है. ये निमोनिया में आराम दिला सकता है.
शहद (Honey)
शहद में मौजूद कंपाउंड्स में ऐंटिबैक्टिरियल, ऐंटिफंगल और ऐंटिऑक्सिडेंट प्रॉपर्टी होती है, जिससे निमोनिया से होने वाले कफ और कोल्ड में आराम मिलता है. 1/4 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर हर रोज पीने से निमोनिया में आराम मिल सकता है.
हींग (Asafoetida)
इसके लिए आप 2 रत्ती हींग, एक मुनक्के में भर कर रोगी को कुछ दिन खिलाते रहें. इससे निमोनिया जरूर ठीक हो जाएगा. बेहतर लाभ के लिए चिकित्सक से सलाह लें.
मेथी (Fenugreek)
इसके लिए आप एक कप पानी में मेथी के दाने, एक चम्मच अदरक का पेस्ट, एक लहसुन की कली और थोड़ी-सी काली मिर्च डालें. इसे पांच मिनट तक उबाल लें. इसमें आधा चम्मच शहद भी मिला लें. दिन में 3 से 4 बार इसका सेवन करें.
तिल (Sesame)
एक कप पानी में एक चम्मच तिल को उबालें. इसे छानकर एक चम्मच शहद और थोड़ा सा नमक मिला लें. इस मिश्रण का नियमित रूप से सेवन करें.
Ayurveda Food Combining: इन चीजों को न खाएं साथ, हैं खतरनाक!
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं