विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2022

White Gond Benefits: ऐसे करें सफेद गोंद का सेवन, मिलेंगे कई चमत्कारिक फायदे

Benefits Of White Gond: गोंद को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. गोंद को कई तरह की रेसिपी में इस्तेमाल किया जाता है. ये न केवल स्वाद को बढ़ाने बल्कि शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकता है.

White Gond Benefits: ऐसे करें सफेद गोंद का सेवन, मिलेंगे कई चमत्कारिक फायदे
White Gond Benefits: गोंद में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे गुण पाए जाते हैं.
  • गोंद सफेद और भूरे रंग की होती है.
  • गोंद को पेड़ से प्राप्त किया जाता है.
  • पाचन को बेहतर रखने के लिए गोंद का सेवन कर सकते हैं.

Health Benefits Of White Gond: गोंद को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. गोंद को कई तरह की रेसिपी में इस्तेमाल किया जाता है. ये न केवल स्वाद को बढ़ाने बल्कि शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकता है. सफेद मोरिंगा गोंद (white gond) एक नेचुरल पॉलीसेकेराइड (Polysaccharide) है. गोंद सफेद और भूरे रंग की होती है. गोंद को पेड़ से प्राप्त किया जाता है. गोंद (White Gond Benefits) में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. गोंद को डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं. इतना ही नहीं गोंद में पाए जाने वाले गुण स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. 

गोंद खाने से होने वाले फायदे- Gond Khane Ke Fayde:

1. हाई ब्लड प्रेशर-

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए सफेद गोंद का सेवन फायदेमंद हो सकता है. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप सफेद गोंद का काढ़ा बना के पी सकते हैं. 

inj34a7

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए सफेद गोंद का सेवन फायदेमंद हो सकता है. Photo Credit: iStock

2. पाचन-

सर्दी हो या गर्मी खान-पान में गड़बड़ी के चलते पाचन की समस्या अक्सर परेशान करती है. पाचन को बेहतर रखने के लिए गोंद का सेवन कर सकते हैं. शहद के साथ गोंद का सेवन करने से पाचन को बेहतर रख सकते हैं. 

3. त्वचा-

सफेद गोंद को विटामिन ए पाया जाता है. विटामिन ए स्किन के लिए अच्छा माना जाता है. सफेद गोंद को डाइट में शामिल कर मुंहासे, झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं. 

4. इम्यूनिटी-

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप गोंद से बने लड्डूओं को डाइट में शामिल कर सकते हैं. इससे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.

Ashwagandha: Uses, Side Effects, Interactions, Dosage | सावधान! अश्वगंधा खाने के खतरनाक नुकसान

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
White Gond, White Gond Benefits, White Gond Ke Fayde, Benefits Of White Gond, White Gond In Summer, Gond For Health, Gond For Immunity, Gond Health Benefits, Gond Khane Ke Fayde, Gond Recipe, गोंद, गोंद खाने के फायदे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com