- पुदीने को फ्रेश और ड्राई दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं.
- पुदीने की पत्तियों को कई डिश में इस्तेमाल किया जाता है.
- पुदीने का पानी गर्मियों में फायदेमंद माना जाता है.
Pudina Benefits For Summer: गर्मियों के मौसम में हम सभी ठंडी और हेल्दी चीजें खाना और पीना पसंद करते हैं. गर्मियों में आने वाला पुदीना भी उन्हीं चीजों में से एक है. पुदीने को सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है. पुदीने (Pudina Benefits) को आप शरबत, चटनी और कई डिश में डालकर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. आयुर्वेद में पुदीने को बहुत ही असरदार जड़ी-बूटी माना जाता है. पुदीने की पत्तियों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. पुदीने (Pudina For Summer) को फ्रेश और ड्राई दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी ख़ुशबू लाजवाब होती है पुदीने की पत्तियां कैलोरी में कम होती हैं और इनमें प्रोटीन और वसा की मात्रा काफी कम होती है. इतना ही नहीं इसमें आयरन, पोटैशियम, मैंग्नीज, विटामिन ए, विटामिन सी, और बी-कॉम्प्लेक्स जैसे गुण भी पाए जाते हैं.
पुदीने का पानी पीने के फायदे- Pudina Pani Peene Ke Fayde:
1. मोटापा-
मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो पुदीने के पानी का सेवन करें. पुदीना में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है. इससे आप फ्रेश फील भी कर सकते हैं.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब

2. पाचन-
पुदीने के पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र को बेहतर किया जा सकता है. पुदीने में एंटीसेप्टिक और जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो अपच से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.
3. ठंडक पाने-
तपती गर्मी में ठंडक पाने के लिए पुदीने के पानी का सेवन कर सकते हैं. पुदीना में पाए जाने वाले गुण चिलचिलाती गर्मी से बचाने और शरीर को फ्रेश रखने में मदद कर सकते हैं.
4. इम्यूनिटी-
गर्मियों में रोजाना पुदीने का पानी पीने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. पुदीने की पत्तियों में पाए जाने वाले गुण इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं