विज्ञापन

क्या गर्मी में कटहल खाना फायदेमंद है? यहां जानें किन 4 लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन!

Kathal Ke Fayde: बहुत कम लोग जानते हैं कि कटहल वास्तव में स्वास्थ्य का खजाना है. पोषक तत्वों की प्रचुरता के कारण इसे 'सब्जियों का सुपरफूड' भी कहा जा सकता है. विशेष रूप से, यह फाइबर का एक बेहतरीन और प्राकृतिक स्रोत है.

क्या गर्मी में कटहल खाना फायदेमंद है? यहां जानें किन 4 लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन!
Know All About Kathal

Kathal Ke Fayde: शीत ऋतु की विदाई और ग्रीष्मकाल के आगमन के साथ ही बाजारों में कटहल की उपलब्धता बढ़ जाती है हालांकि, प्रत्येक क्षेत्र में इसे पकाने की विधियाँ भिन्न हो सकती हैं, किंतु स्वाद के मामले में इसका कोई सानी नहीं है. यद्यपि इसे काटना और बनाना थोड़ा मुश्किल कार्य हो सकता है, पर बहुत कम लोग जानते हैं कि कटहल वास्तव में स्वास्थ्य का खजाना है. पोषक तत्वों की प्रचुरता के कारण इसे 'सब्जियों का सुपरफूड' भी कहा जा सकता है. विशेष रूप से, यह फाइबर का एक बेहतरीन और प्राकृतिक स्रोत है.

कटहल को भारी सब्जी क्यों माना जाता है? 

आयुर्वेद में कटहल को भारी और चिकनाई वाली सब्जी माना गया है, जो शरीर के पोषण की जरूरतों को पूरा करता है. कटहल को अगर सही तरीके से पकाया जाए को यह शरीर में वात का संतुलन भी करता है लेकिन अगर पाचन अग्नि मंद है तो इसका सेवन कम से कम करें क्योंकि इसे पचाने में पेट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. भारी और चिकनाई युक्त होने की वजह से इसके पाचन में लंबा समय लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कटहल की सब्जी खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

कटहल के सेवन के बहुत सारे लाभ होते हैं, और शुगर के मरीजों के लिए यह सब्जी एक बेहतर विकल्प है. इसका 'ग्लाइसेमिक इंडेक्स' कम होता है, जो रक्त में शर्करा की मात्रा को कम करता है. यह हृदय के लिए भी लाभकारी होती है और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मददगार है, इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जो हृदय से जुड़े रोगों के खतरे को कम करता है.

क्या कटहल पेट के लिए फायदेमंद है?

कटहल में अधिक मात्रा में फाइबर भी होता है अगर कब्ज या आंतों में गंदगी जमा रहती है, तो कटहल का सेवन आंतों को साफ करने में भी सहायक है. यह आंतों के लिए एक ब्रश की तरह काम करता है, जो गंदगी को जल्दी से जल्दी शरीर से बाहर निकालता है. पेट के साथ-साथ यह सब्जी सौंदर्य को बढ़ाने में भी लाभकारी है.

इसमें मौजूद विटामिन ए और सी मिलकर स्किन और बालों को निखारने का काम करते हैं, इसके साथ ही कुछ लोगों को कटहल के सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए. गैस या मंद पाचन वाले लोगों को इसका सेवन कम ही करना चाहिए. अगर शरीर में वात की अधिकता है, तो इसे कम मसालों के साथ बनाएं और सीमित मात्रा में ही खाएं.

इसे भी पढ़ें: मौसम बदलने पर मुझे खांसी क्यों शुरू होती है? यहां जानें वजह और बचने के उपाय

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com