- गुड़हल से बनी चाय एक हर्बल टी है.
- मोटापे की समस्या से परेशान है तो गुड़हल की चाय का सेवन करें.
- गुड़हल की चाय का सेवन से बालों को हेल्दी बनाया जा सकता है.
Hibiscus Tea Health Benefits: गुड़हल का फूल देखने में जितना खूबसूरत है उतना ही सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है. लेकिन क्या कभी आपने गुड़हल के फूलों की चाय पी है. आपने ग्रीन टी, ब्लैक टी, लेमन टी और जिंजर टी के बारे में सुना होगा और नियमित रूप से पीते भी होंगे. लेकिन आज हम इन सबसे अलग गुड़हल की चाय के बारे में बात कर रहे हैं. लाल रंग के बेहद खूबसूरत गुड़हल के फूल, इन्हीं फूलों से बनती है गुड़हल की चाय. गुड़हल की चाय एक हर्बल टी है जो प्राकृतिक रूप से कैलोरी और कैफीन मुक्त होती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. आपको बता दें कि गुड़हल की चाय की एक चुस्की न सिर्फ थकान दूर करती है बल्कि आपकी त्वचा में भी निखार लाती है. गुड़हल की चाय आपका ब्लड प्रेशर रैग्युलेट करती है. साइंटिफिक स्टडीज में माने तो गुड़हल की चाय तनाव कम करने में सहायक है. तनाव के साथ ये ब्लड प्रेशर को भी सामान्य करने में मदद कर सकती है. तो चलिए आज हम आपको गुड़हल की चाय पीने के फायदों के बारे में बताते हैं.
गुड़हल की चाय पीने के फायदेः
1. तनावः
गुड़हल के फूल की चाय का सेवन करने से थकान और तनाव को दूर किया जा सकता है. इस चाय में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो तनाव और थकान से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
2. इंफेक्शनः
गुड़हल से बनी चाय एक हर्बल टी है जो कई तरह के बैक्टीरिया, फंगल और पैरासाइट से हमारे शरीर की रक्षा करती है .गुड़हल की चाय के सेवन से बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन से बच सकते हैं.
3. ब्लड प्रेशरः
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है उन लोगों के लिए गुड़हल से बनी चाय का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. गुड़हल चाय बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मदद कर सकती है.

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है उन लोगों के लिए गुड़हल से बनी चाय का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है.Photo Credit: iStock
4. वजनः
मोटापे की समस्या से परेशान है तो गुड़हल की चाय का सेवन करें. इस चाय को पीने से बॉडी वेट, बॉडी फैट और बॉडी मास इंडेक्स में कमी आती है. जिससे वजन को आसानी से कम किया जा सकता है.
5. बालोंः
बालों की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए गुड़हल की चाय काफी फायदेमंद है. इससे आपके बालों का गिरना तो कम होगा ही, बालों को चमकदार भी बनाया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं