Ganesh Chaturthi Recipes: इस साल 10 सितंबर को चतुर्थी मनाई जाएगी. इसके साथ ही 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का आरंभ होगा. लोग अपने घरों में बप्पा की प्रतिमा स्थापित करते हैं और विधि-विधान से साथ उनकी पूजा करते हैं. श्रद्धालु प्रेम से बप्पा के लिए भोग बना कर उन्हें अर्पित करते हैं. भगवान गणेश को मोदक सबसे प्रिय है लेकिन इसके साथ ही आप बप्पा को कई दूसरी मिठाईयों का भोग भी लगा सकते हैं जो उन्हें प्रिय है. चलिए कुछ ऐसी ही मिठाइयों की रेसिपीज हम आपको बताते हैं.
गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोगः
1. मोदकः
सबसे पहले जानिए मोदक किस तरह बनाए जाते हैं. आप धीमी आंच पर कढ़ाई या फिर पैन में मावा और शक्कर डाल कर चढ़ा दें. चीनी पिघलते ही मावा में केसर मिला दीजिए और फिर गाढ़ा हो जाने तक चलाते रहिए. गाढ़ा हो जाने पर गैस को बंद कर देना है और इसमें जरा सी इलाइची मिला लेनी है. ये मिक्सचर ठंडा होने दीजिए फिर इसे आटे या मैदे की लोई में भर कर फ्राई कर सकते हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

बप्पा को कई दूसरी मिठाईयों का भोग भी लगा सकते हैं.
2. नारियल के लड्डूः
पैन में कसे हुए नारियल के गोले को हल्के आंच पर भून लें. इसके बाद इसमें उबला हुआ दूध और खोया मिलाएं. फिर इसे तब तक भूनते जाना है जब तक ये पैन के साइड को न छोड़ दे. अब थोड़े से घी में बादाम और काजू को फ्राई कर लें, जिसे बाद में भुने हुए खोए में डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है. आखिर में अपनी हथेलियों से गोल-गोल लड्डू बना लें और कसा हुआ गोला लड्डूओं पर रोल करके इसे तैयार कर सकते हैं.
3. बूंदी के लड्डूः
चने के बेसन में पानी या दूध को मिलाकर पतला पेस्ट तैयार करिए. इसके बाद एक पैन में घी को गर्म होने के लिए रख दीजिए. छन्नी में तैयार किए मिक्सचर को डालें और गर्म किए घी में इसे जल्दी-जल्दी तल कर निकालें. घी सोखने के लिए इन्हें कढ़ाही से निकालकर पेपर पर रख दीजिए. इसके बाद चीनी और पानी को मिलाकर चाशनी तैयार करनी है. साथ ही इसमें केसर और खाने वाला रंग मिलाएं. तैयार किए गए इस सिरप में बूंदी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स को डाल कर मिलाएं. आखिर में अपने हाथों की हथेली पर थोड़ा घी लगाकर लड्डू तैयार कर सकते हैं.
4. खीरः
खीर बनाने के लिए एक पैन लें और उसमें दूध डालें और उसे चलाते रहें. जब दूध उबलने लगे तब उसमें महीन चावल डालें. चावल को अच्छे से पकाएं फिर इसे मेवे से सजा कर श्री गणेश को इसका भोग लगा सकते हैं.
5. ड्राई फ्रूट लड्डूः
ड्राई फ्रूट के लड्डू बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन लें और उसमें 2 चम्मच घी डालें और जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तब उसमें एक कप काजू, आधा कप किशमिश, एक कप पिस्ता, थोड़ा इलायची पाउडर मिलाएं. कुछ देर हल्का भून लीजिए और अलग प्लेट में निकाल लीजिए. इस मिश्रण को ठंडा होने दीजिए और ठंडा होने पर पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिए, फिर इसे लड्डू का शेप दे सकते हैं.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं