विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2022

Navratri 2nd Day 2022: नवरात्रि के दूसरे दिन करें देवी ब्रह्माचरिणी की पूजा, जानें मंत्र, पूजन विधि, महत्व और प्रसाद

Chaitra Navratri 2nd Day 2022: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचरिणी की पूजा का विधान है. मां दुर्गा की नव शक्तियों का दूसरा स्वरुप माता ब्रह्मचारिणी का है. माना जाता है कि जो भक्त मां के इस रूप की पूजा करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है.

Navratri 2nd Day 2022: नवरात्रि के दूसरे दिन करें देवी ब्रह्माचरिणी की पूजा, जानें मंत्र, पूजन विधि, महत्व और प्रसाद
Maa Brahmcharini: मां का यह स्वरुप आपको ब्रह्मचर्य का पालन करने के लिए प्रेरित करता है.
  • नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है.
  • माता ब्रह्मचारिणी को शक्कर से बनी चीजें काफी प्रिय हैं.
  • देवी को सफेद और सुगंधित फूल चढ़ाए जाते हैं.

Navratri 2nd Day Maa Brahmcharini: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचरिणी की पूजा का विधान है. मां दुर्गा की नव शक्तियों का दूसरा स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी का है. ब्रह्मचारिणी (Navratri 2nd Day 2022) का अर्थ, ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या और चारिणी का अर्थ आचरण से है, यानी ये देवी तप का आचरण करने वाली हैं. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार ये हिमालय की पुत्री थीं तथा नारद के उपदेश के बाद भगवान (Chaitra Navratri 2022) शिव को पति के रूप में पाने के लिए इन्होंने कठोर तप किया. जिस कारण इनका नाम तपश्चारिणी अर्थात्‌ ब्रह्मचारिणी पड़ा. मां का यह रूप काफी शांत और मोहक है. माना जाता है कि जो भक्त मां के इस रूप की पूजा करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है. मां का यह स्‍वरूप आपको ब्रह्मचर्य का पालन करने के लिए प्रेरित करता है. 

मां ब्रह्मचारिणी का स्वरुप-

मां ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmcharini) स्वेत वस्त्र पहने दाएं हाथ में अष्टदल की माला और बांए हाथ में कमण्डल लिए हुए सुशोभित है. तप, त्याग और शक्ति की देवी हैं मां ब्रह्माचरिणी.

8hj3m228

नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, माता को शक्कर से बनी चीजें काफी प्रिय हैं. शक्कर से कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. आप माता को शक्कर से बनी खीर, मिठाई, हलवा आदि का भोग लगा सकते हैं. अगर आप माता को खीर का भोग लगाना चाहते हैं और आपका व्रत है जिसे आप भी प्रसाद के रूप में खाना चाहते हैं, तो आप साबूदाने से बनी खीर का भोग लगा सकते हैं. साबूदाने को व्रत के दौरान खूब खाया और पसंद किया जाता है. इसे आसानी से आप घर पर बना सकते हैं. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

माता ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि- Maa Brahmcharini Pujan Vidhi:

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने के लिए इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहनें. इसके बाद मंदिर को अच्छे से साफ करें. देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करते समय सबसे पहले हाथों में एक फूल लेकर उनका ध्यान करें और प्रार्थना करें. इसके बाद देवी को पंचामृत स्नान कराएं, फिर अलग-अलग तरह के फूल,अक्षत, कुमकुम, सिन्दुर, अर्पित करें. देवी को सफेद और सुगंधित फूल चढ़ाएं. इसके अलावा कमल का फूल भी देवी मां को चढ़ाएं. 

माता ब्रह्मचारिणी के मंत्रः (Maa Brahmcharini Mantra)

या देवी सर्वभेतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता.
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

दधाना कर मद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू.
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमाः

Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्‍टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chaitra Navratri 2nd Day, Chaitra Navratri 2nd Day 2022, Navratri 2nd Day Puja 2022, Navratri 2nd Day Bhog, Navratri 2nd Day In Hindi, Brahmcharini Puja, Maa Brahmcharini Prasad Recipe, Maa Brahmcharini Puja Vidhi, Maa Brahmcharini Mantra, Maa Brahmcharini Bhog, Navratri Maa Brahmcharini
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com