विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Nov 02, 2021

Sarson Ka Saag: सर्दियों में सरसों का साग खाने के कमाल के फायदे

Benefits of Sarson Saag: सर्दियों के मौसम में कई तरह के साग आपको मिल जाएंगे. साग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. हममें से ज्यादातर लोग साग को सिर्फ स्वाद के लिए खाते हैं. लेकिन इसके कई फायदे भी हैं.

Read Time: 3 mins
Sarson Ka Saag: सर्दियों में सरसों का साग खाने के कमाल के फायदे
Sarson Ka Saag: दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है सरसों का साग.

Benefits of Sarson Saag: सर्दियों के मौसम में कई तरह के साग आपको मिल जाएंगे. साग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. हममें से ज्यादातर लोग साग को सिर्फ स्वाद के लिए खाते हैं. लेकिन इसके कई फायदे भी हैं. साग कई लोगों का पसंदीदा खाना होता है. सरसों के साग (Benefits of Sarson Saag) को स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है. सरसों का साग (Sarson Ka Saag) मक्के की रोटी का स्वाद इसे दूसरी चीजों से अलग बनाता है. असल में सरसों के साग में कैलोरी कम होती है और फाइबर अधिक होते हैं. इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और वजन को नियंत्रित रखना आसान हो जाता है. सरसों के साग में कैल्शियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. साग में विटामिन, मिनरल, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. 

सरसों का साग खाने के फायदेः (Sarson Ka Saag Khane Ke Fayde)

1. वजन घटानेः

सरसों के साग में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है. सर्दियों में वजन को कंट्रोल करने के लिए आप सरसों के साग को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

q5kpbs7

सर्दियों में वजन को कंट्रोल करने के लिए आप सरसों के साग को डाइट में शामिल कर सकते हैं.Photo Credit: iStock

2. हड्डियोंः

सरसों के साग में कैल्शियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए डाइट में सरसों के साग को शामिल कर सकते हैं. 

3. दिलः

दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है सरसों का साग. सरसों के साग के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है. इससे कार्डियोवास्कुलर रोगों के खतरे से बचा जा सकता है. 

Prostate Cancer Early Symptoms: एक्‍सपर्ट से जानें प्रोस्‍टेट कैंसर के शुरुआती लक्षण

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकता है जरूरत से ज्यादा जीरा का सेवन, जानें किन लोगों को नहीं करना चाहिए इसका सेवन
Sarson Ka Saag: सर्दियों में सरसों का साग खाने के कमाल के फायदे
सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म के सेट पर सेलीब्रेट किया अपना 37th बर्थडे, देखिए इस सेलीब्रेशन में क्या था खास
Next Article
सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म के सेट पर सेलीब्रेट किया अपना 37th बर्थडे, देखिए इस सेलीब्रेशन में क्या था खास
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com