विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2021

Winter Special Methi: सर्दियों में मेथी की सब्जी खाने के 6 अद्भुत फायदे

Methi For Winter: मेथी की सब्जी को सर्दियों में खूब पसंद किया जाता है. क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, और इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं.

Winter Special Methi: सर्दियों में मेथी की सब्जी खाने के 6 अद्भुत फायदे
Fenugreek Leaves Benefits: मेथी को सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि पराठे के रूम में भी इस्तेमाल किया जाता है.
  • मेथी में अमिनो एसिड पाया जाता है.
  • मेथी को स्किन के लिए अच्छा माना जाता है.
  • हरी मेथी फाइबर में अधिक और कैलोरी में कम होती है.

Benefits Of Fenugreek Leaves:  सर्दियों के मौसम में बहुत सी ऐसी हरी सब्जियां आती हैं. जिन्हें सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. वैसे अगर हम हरी सब्जी की बात करें, तो हरी सब्जियों (Winter Vegetable) को सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. और एक ऐसी ही सर्दियों की हरी सब्जी है मेथी. मेथी (Benefits Of Fenugreek Leaves) की सब्जी को सर्दियों में खूब पसंद किया जाता है. क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, और इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं. दरअसल मेथी (Benefits Of Methi) को सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि पराठे के रूम में भी इस्तेमाल किया जाता है. मेथी औषधीय गुणों से भरपूर मानी जाती है. इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, विटामिन ए और विटामिन सी आदि आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं. तो चलिए हम आपको मेथी की सब्जी खाने के फायदे बताते हैं.

मेथी की सब्जी खाने के फायदेः (Methi Ki Sabji Khane Ke Fayde)

1. डाइजेशनः

मेथी फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर मानी जाती है, जो कब्ज या पाचन से जुड़ी समस्या को दूर करने में मदद कर सकती है. हरी मेथी का सेवन पाचन के लिए लाभदायक हो सकता है.

foa4d6o8

हरी मेथी का सेवन पाचन के लिए लाभदायक हो सकता है.Photo Credit: iStock

2. डायबिटीजः

डायबिटीज के रोगियों के लिए मेथी के पत्तों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है. इसको आप जूस और सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. मेथी में अमिनो एसिड पाया जाता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए लाभदायक हो सकता है.

3. स्किनः

मेथी को स्किन के लिए अच्छा माना जाता है. मेथी का सेवन स्किन पर होने वाले निशान या दाग-धब्बों को कम करने में फायदेमंद हो सकता है. मेथी की सब्जी खाने से पिंपल की समस्या को दूर किया जा सकता है.

4. वजनः

वजन कम करना चाहते हैं तो मेथी की सब्जी का सेवन करें. हरी मेथी फाइबर में अधिक और कैलोरी में कम होती है. मेथी को डाइट में शामिल कर मोटापे को कम किया जा सकता है. 

5. हड्डियोंः

मेथी में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, यह बोन मेटाबॉलिज्म के लिए काफी अच्छा होता है. मेथी के सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है.

6. बालोंः

बालों के लिए भी मेथी की पत्तियां काफी लाभदायक मानी जाती हैं. मेथी की पत्त‍ियों को पीसकर बालों में लगाने से बाल काले, घने और चमकदार बन सकते हैं.

Ayurveda Food Combining: इन चीजों को न खाएं साथ, हैं खतरनाक! Doctor से जानें रॉन्ग कॉम्बिनेशन

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fenugreek Leaves, Fenugreek Leaves Hindi, Benefits Of Fenugreek Leave, Methi, Methi Benefits, Methi Benefits In Hindi, Methi For Health, Methi For Winter, Winter Special Methi, Winter Methi Vegatable, Winter Special, Winter Special Sabji, Winter Special Saag, Methi Saag, Methi Saag Benefits, Methi Saag For Diabetes, Methi Sabji For Didestion, Methi Sabji For Weight Loss, Methi Saag For Obesity, Methi Leaves Benefits, Methi Leaves For Bone Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com