विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2017

कुमकुम भाग्य, 07 जून 2017 फुल एपिसोड: आग के ढेर में फंसे अभी-प्रज्ञा, क्या यहीं खत्म होगी दोनों की कहानी...

प्रज्ञा और अभी दोनों ही एक घास के ढेर में छिप जाते हैं. यहां दोनों के बीच आते हैं कुछ प्यार भरे पल. भला जहां प्रज्ञा और अभी हों वहां प्यार के लम्हे कैसे नहीं आएंगे. 

कुमकुम भाग्य, 07 जून 2017 फुल एपिसोड: आग के ढेर में फंसे अभी-प्रज्ञा, क्या यहीं खत्म होगी दोनों की कहानी...
कुमकुम भाग्य, 07 जून 2017 फुल एपिसोड: 

कुमकुम भाग्य के 07 जून 2017 के प्रसारित हुए एपिसोड में अभी और प्रज्ञा गुंडों के चंगुल से भाग निकलते हैं. नकली सांप वाला आइडिया काम करता है और दोनों डमरू को बेवकूफ बना भागने में कामियाब हो जाते हैं. प्रज्ञा और अभी दोनों ही एक घास के ढेर में छिप जाते हैं. यहां दोनों के बीच आते हैं कुछ प्यार भरे पल. भला जहां प्रज्ञा और अभी हों वहां प्यार के लम्हे कैसे नहीं आएंगे. 

वहीं दूसरी तरफ निखिल को गुंडों पर गुस्सा आता है कि कैसे अभी इतने सारे लोगों को बेवकूफ बना कर भाग गया. लेकिन जैसे ही निखिल और आलिया के यह पता चलता है कि अभी के साथ प्रज्ञा भी वहां थी, तो दोनों हैरान हो जाते हैं. 

वहीं दूसरी ओर गुंडे प्रज्ञा - अभी को तलाशते हुए उन घास के ढेरों के पास पहुंचते हैं. एक गुंडा अपनी जली हुई बीड़ी घास के ढेर में फेंक देता है और घास में आग लग जाती है. प्रज्ञा और अभी दोनों इन्हीं घास के ढेरों में छिपे बैठे हैं. जैसे ही दोनों को यह अहसास होता है कि आग लग गई है, तो दोनों घबरा जाते हैं. 

वहीं प्रज्ञा की मां, दादी और अभी की दादी के साथ पूरब रास्ते प्रज्ञा अभी की तलाश में जंगल तक पहुंच जाते हैं. लेकिन परेशानी और ड़र की बात यह है कि वे आधे रास्ते तक पहुंच कर खो जाते हैं. दादी पूरब को कहती है कि वह पुलिस को फोन करे, लेकिन एक मुसिबत ये कि किसी के फोन का नेटवर्क नहीं आता. 

उधर अभी - प्रज्ञा को लगने लगता है कि वे अब नहीं बचेंगे. दोनों बीते दिनों की याद में खो जाते हैं. क्या पूरब और सभी प्रज्ञा-अभी के पास समय रहते पहुंच पाएंगे... पाएं आपके मनपसंद शो कुमकुम भाग्य के अपडेट्स.



'कुमकुम भाग्य' 6 जून 2017 फुल एपिसोड: गुंडों के चंगुल में अभी-प्रज्ञा ने बिताए प्यार भरे पल...

'कुमकुम भाग्य' 5 जून 2017 फुल एपिसोड: अभी को बचाने के लिए अपनी जान से खेली प्रज्ञा, क्या हो पाएगी कामयाब
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumkum Bhagya, Kumkum Bhagya Abhi And Pragya, Kumkum Bhagya Actress, Kumkum Bhagya Abhi Pragya, Kumkum Bhagya Abhi, Kumkum Bhagya Full Episode, Kumkum Bhagya Full Episode 7 June 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com