विज्ञापन
This Article is From May 02, 2017

सुगंधा मिश्रा ने संकेत भोसले से शादी की खबरों को कहा 'बकवास'

सुगंधा मिश्रा ने संकेत भोसले से शादी की खबरों को कहा 'बकवास'
सुगंधा और संकेत कपिल के बाद अब एक नए शो में भी साथ नजर आने वाले हैं.
  • खबरें थीं कि सुगंधा मिश्रा साथी कॉमेडियन संकेत भोसले से शादी कर रही हैं
  • सुगंधा और संकेत ने शादी की खबरों को बताया अफवाह
  • सुगंधा ने कहा, कुछ लोग बिना जानकारी के खबरें छापते हैं
नई दिल्‍ली: हाल ही में खबरें थीं कि 'द कपिल शर्मा शो' से झगड़े के बाद अलग हुई कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा जल्‍द ही कपिल के शो में ही नजर आने वाले कॉमेडियन संकेत भोसले से शादी करने वाली हैं. लेकिन इन खबरों को सुगंधा मिश्रा और संकेत दोनों ने ही अफवाह करार दिया है. टाइम्‍स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्‍यू में सुगंधा मिश्रा ने कहा, 'मुझे हर जगह से दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों से फोन आ रहे हैं. मेरी मां मेरे साथ नहीं रहती हैं और जैसे ही उन्‍हें इसके बारे में पता चला, उन्‍होंने मुझे फोन कर के इस बारे में पूछा. मेरी मां संकेत को जानती हैं और उन्‍हें इस बात से काफी झटका लगा कि मैंने उन्‍हें बिना बताए ही संकेत से शादी का फैसला लिया है.'

बता दें कि सुंगधा मिश्रा भी कपिल शर्मा की उस टीम में शामिल थीं जो शो करने ऑस्‍ट्रेलिया गई थी. सुगंधा मिश्रा, कपिल शर्मा की पुरानी दोस्‍त हैं और कपिल उन्‍हें अपनी बहन मानते हैं. कपिल शर्मा के शो में सुगंधा, विद्यावती का किरदार करती थीं जबकि संकेत उनके बॉयफ्रेंड बन कर शो में नजर आते रहे हैं. संकेत संजय दत्‍त और सलमान खान की मिमिक्री करते हैं.

सुगंधा ने टाइम्‍स को दिए अपने इंटरव्‍यू में कहा, 'अब मेरे घर पर सब ठीक है. मैंने अपनी मां को समझा दिया है कि यह सब गलत खबर थी और इस बात पर हम खूब हंसे. मुझे लगता है कि यह खबर एक बुरा मजाक थी जिसमें कोई तथ्‍य नहीं था. यह बहुत बुरा है कि लोग एक पूरी कहानी बना लेते हैं और छापने से पहले इसकी पुष्टि करना भी जरूरी नहीं समझते.'
 

सुगंधा मिश्रा कॉमेडी के साथ-साथ सिंगर भी हैं. वह कपिल के शो के अलावा रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' की होस्‍ट के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं. वहीं सकेत ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया को बताया, 'मैं नहीं जानता कि यह खबर कहां से आई. जिसने भी यह खबर लिखी उसने हम दोनों में से किसी से भी इसके बारे में पूछने की कोशिश नहीं की. हम सिर्फ अच्‍छे दोस्‍त हैं और शादी नहीं कर रहे हैं.'
लेखक के बारे में
img
दीपिका शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sugandha Mishra, Sanket Bhosale, The Kapil Sharma Show, Sugandha Mishra Sanket Bhosale Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com