अर्चना पूरन सिंह और कपिल शर्मा बीते काफी समय से दर्शकों को अपनी कॉमेडी टाइमिंग से हंसाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अर्चना पूरन सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू के साथ देखा जा सकता है. शो का अभी चौथा सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. जबकि शो का सीजन 5 रिन्यू हो गया है. इसी बीच अर्चना पूरन सिंह ने खुलासा किया है कि कपिल शर्मा सबसे ज्यादा शो में फीस लेते हैं. बेटे आर्यमन के व्लॉग में एक्ट्रेस ने बताया कि कौन द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सबसे ज्यादा कमाता है. इस दौरान उनके साथ पति और एक्टर परमीत सेठी, छोटे बेटे आयुष्मान नजर आ रहे हैं. क्लिप में समय रैना के घर पर अर्चना और उनका परिवार पहुंचता दिख रहा है. उनकी फैमिली समय की लग्जरी कार की तारीफ करते हुए नजर आती है. वहीं अर्चना कहते हैं कि उन्हें भी यह अब खरीदनी पड़ेगी.
कौन कमाता हैं द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सबसे ज्यादा
इस पर समय जवाब देते हुए कहती हैं कि वह अब ऐसी कार खरीद सकती हैं. इस पर आयुष्मान कहते हैं, उसके लिए कैंसिल होना पड़ता है. इसके बाद अर्चना को समय रैना की सक्सेस और इंडियाज गॉट लेटेंट के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है. इसके बदले में समय रैना अर्चना के कपिल शर्मा शो के बारे में बात करते हैं. इस पर अर्चना कहती हैं, उसमें कपिल कमाता है. मैं नहीं कमाती. हालांकि स्टैंड अप कॉमेडियन दावा करते हैं कि अर्चना शो के लिए कैंसिल नहीं होंगी. वहीं आगे कहते हैं कि वह अर्चना के लेवल तक पहुंचना चाहते हैं जहां वह सिर्फ हंसकर पैसा कमा सके.
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के बारे में
कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा कॉमेडी करते हुए नजर आते हैं. जबकि अर्चना पूरन सिंह और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू शो में बतौर जज दिख रहे हैं. शो का चौथा सीजन चल रहा है, जिसमें रानी मुखर्जी, प्रियंका चोपड़ा, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं