- 'स्प्लिट्सविला 10' के सेट पर सनी लियोनी से मिलने पहुंचे उनके पति
- सनी लियोनी ने साझा की पति डेनियल वेबर के साथ कई तस्वीरें
- जिम कोर्बेट नेशनल पार्क में शूटिंग कर रही हैं सनी लियोनी
नई दिल्ली:
मुंबई से हजारों किलोमीटर दूर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में इन दिनों सनी लियोनी शूटिंग कर रही हैं. पिछले कई दिनों से यहां सनी लियोनी टीवी रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला सीजन 10' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं. सनी लियोनी जिम कॉर्बेट में हैं, जबकि उनके पति डेनियल मुंबई में. बेशक सनी और डेनियन एक-दूसरे को बेहद मिस कर रहे होंगे. तभी तो पत्नी को सरप्राइज देने डिनियल सेट पर पहुंच गए. पति को सामने पाकर सनी लियोनी बेहद खुश हुईं. डेनियल के साथ लिप-लॉक करते हुए उन्होंने एक फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है.
सनी और डेनियल ने इस छोटी-सी मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. इसमें दोनों एक-दूसरे की कंपनी एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं.
पिछले दिनों सनी लियोनी ने को-होस्ट रणविजय सिंह के साथ कई फोटोज शेयर की. इसमें सनी और रणविजय मस्ती के मूड में दिखे थे.
बताते चलें कि, पिछले हफ्ते सनी लियोनी का प्राइवेट प्लेन हादसे का शिकार होते-होते बचा था. ये घटना महाराष्ट्र में हुई थी. सनी लियोनी, उनके पति और टीम मेंबर्स इस घटना में बाल-बाल बच गए थे. इसकी पूरी जानकारी सनी लियोनी ने ट्विटर पर वीडियो साझा करके दी थी. इस हादसे ने सनी की नींद तक उड़ा दी थी. इस बारे में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सनी ने कहा था, "हादसे के बाद मैं इसके बारे में सोचती रही. सुबह 6 बजे तक मुझे नींद नहीं आई. सोचती रही कि घर का ख्याल, मेरे कुत्तों की देखभाल कौन करेगा."
बता दें, 30 वर्षीय सनी लियोनी जल्द ही फिल्म 'बेईमान लव' में दिखाई देंगे. इसमें रजनीश दुग्गल और अरबाज खान भी अहम रोल में होंगे. आखिरी बार सनी 2017 की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'रईस' में दिखी थीं. फिल्म के गाने लैला ओ लैला.. में वे शाहरुख खान के साथ थिरकते नजर आई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sunny Leone, Sunny Leone Kiss, Daniel Weber, Sunny Leone Daniel Weber, Splitsvilla 10, Bollywood Gossips, Ranvijay Singh