यहां नॉर्थ ब्लॉक में अपनी पत्नी रोया की उपस्थिति में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू से नागरिकता प्रमाणपत्र हासिल करने के बाद मुस्कुराते हुए सामी (46) ने अपना प्रसिद्ध गीत ‘तेरी ऊंची शान है मौला... मुझको भी लिफ्ट करा दे’ गाया।
My Profound thanks to Honourable Prime Minister @narendramodi ji for approving my Indian Citizenship.A New birth! pic.twitter.com/jvM8vu5Zit
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) January 1, 2016जब उनसे अभिनेताओं - आमिर खान और शाहरुख खान द्वारा देश में बढ़ती कथित असहिष्णुता को लेकर चिंता प्रकट करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी को अपनी राय बनाने का हक है और उनका बयान शायद उनके अनुभव पर आधारित हो।
उन्होंने कहा, ‘यदि असहिष्णुता होती मैंने भारतीय नागरिकता नहीं ली होती। मैंने कभी असहिष्णुता महसूस नहीं की। भारत में कोई असहिष्णुता नहीं है।’ गायक ने कहा कि भारतीय नागरिक बनकर वह बहुत खुश हैं और सरकार के प्रति आभारी हैं।
Receiving my Indian Citizenship Certificate of Naturalisation frm MOS Home Affairs @KirenRijiju ji! Huge Thanks! pic.twitter.com/yEnMyWJTJe
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) January 1, 2016उन्होंने कहा, ‘यह सुंदर सौगात देने के लिए मैं भारत सरकार का आभारी हूं।’ जब उनसे पूछा गया कि वह भारतीय नागरिक बनकर कैसा महसूस कर रहे हैं, सामी ने कहा कि कोई फर्क नहीं आया है क्योंकि बिरयानी दोनों देशों में एक जैसी है और ‘मुझे तो पाकिस्तान और भारत दोनों ही देशों में प्रचुर बिरयानी मिली है।’ सामी ने कहा कि उनके भारतीय नागरिकता ग्रहण करने पर पाकिस्तान में मिश्रित प्रतिक्रिया है लेकिन उनका परिवार भारत और भारत के लोगों के प्रति उनके प्यार को समझता है। जब उनसे मोदी की हाल की लाहौर यात्रा के बारे में पूछा गया तो सामी ने कहा कि उन्हें बड़ी खुशी है कि मोदी ने पाकिस्तान यात्रा की और वह उसके साथ संबंध सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से पड़ोसी से प्यार करो के सिद्धांत में यकीन करता हूं।’
A New Beginning... A New Feeling... A New Belonging... A New Love Affair... A New Country... JAI HIND!!!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं