सोशल मीडिया पर वायरल हुई सारा अली खान के वर्कआउट की तस्वीरें.
- डेब्यू फिल्म को लेकर चर्चा में हैं सारा अली खान.
- मलाइका अरोड़ा और निमरत कौर के साथ वर्कआउट करती दिखीं.
- सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं सारा.
नई दिल्ली:
सैफ अली खान की 23 वर्षीय बेटी सारा अली खान बेशक फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित स्टार बेटियों में से एक हैं. सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के डेब्यू को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि वे करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू करेंगी. तो कभी कहा गया कि सारा ऋतिक रोशन या सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा के साथ अपनी पहली फिल्म साइन करेंगी. पिछले दिनों ऐसी भी खबरें आई कि सारा अपना डेब्यू सुशांत सिंह राजपूत के साथ डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से करने जा रही हैं. हालांकि, अब तक किसी भी फिल्म को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ. खैर सारा किस फिल्म से डेब्यू करेंगे यह तो अभी स्पष्ठ नहीं है, लेकिन इन दिनों वे जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं.
बुधवार को मलाइका अरोड़ा खान ने सारा के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर जारी की, जिसमें मलाइका, सारा और फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित के साथ दिख रही हैं. यह फोटो वर्कआउट के दौरान ली गई है.
तीन दिनों पहले फिल्म 'एयरलिफ्ट' की एक्ट्रेस निमरत कौर ने सारा अली खान के साथ एक कोलाज शेयर किया था. इसमें एक फोटो वर्कआउट सेशन की है, जबकि दूसरी फिल्ममेकर करण जौहर के 45वें बर्थडे पार्टी के दौरान ली गई थी.
तस्वीरों के अलावा सारा अली खान के वर्कआउट सेशन के दो वीडियो भी उनके फैन क्लब में जारी किए हैं. इन वीडियो में सारा मस्ती भरे अंदाज में वर्कआउट करती दिख रही हैं.
हाल ही में सारा ने करण जौहर की 45वीं बर्थडे पार्टी अटेंड की थी. पार्टी की कई इनसाइड फोटोज सामने आईं, जिसमें वे शाहरुख खान, उनके बेटे आर्यन खान और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ नजर आई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sara Ali Khan, Malaika Arora, Nimrat Kaur, Sara Ali Khan Workout, Sara Ali Khan Debut