माधवन की इस सेल्फी को डेढ लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं.
- इंटरनेट पर हलचल मचा रही आर माधवन की शर्टलेस सेल्फी
- वायरल हुई सेल्फी पर माधवन को मिले डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स
- 'मैं थोड़ा शर्मिदा और दबाव में हूं, क्योंकि हमेशा वैसा नहीं दिख सकता'
नई दिल्ली:
अभिनेता आर माधवन की बिना शर्ट की सेल्फी ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी और अभिनेता ने कहा कि उनके प्रशंसकों ने जिस तरह से इस तस्वीर को पसंद किया है उसके लिए वह शुक्रगुजार भी हैं और शर्मिदा भी. 47 वर्षीय अभिनेता की इंस्टाग्राम की तस्वीर है जिसमें वह काफी दुबले और उनके बाल काफी घने हैं और उसमें काले और सफेद बाल नजर आ रहे हैं. उनकी महिला प्रशंसक इस तस्वीर की दीवानी हो गईं और इंस्टाग्राम पर उन्होंने डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स कर दिए.
वायरल फोटो के बारे में माधवन ने भाषा से कहा, "अब मैं थोड़ा शर्मिदा और दबाव में हूं, क्योंकि मैं हमेशा वैसा नहीं दिख सकता हूं और मैं यह देखने की कोशिश कर रहा हूं कि क्या मुझे आम तौर पर दिखने वाले लड़के तौर पर फिर से स्वीकार किया जा सकता है. दुनिया से उस तरह से पंसद किया जाना अभूतपूर्व है. मैं शर्मिदा और शुक्रगुजार दोनों हूं."
माधवन के लिए महिलाओं से इस तरह की लोकप्रियता मिलना कोई नई बात नहीं है. साल 2001 में आई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' में लवर बॉय की भूमिका के लिए महिलाओं ने उन्हें खासा पसंद किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
R Madhavan, R Madhavan Viral Selfie, Rehnaa Hai Terre Dil Mein