विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2015

आइफा अवॉर्ड्स में छाई रही शाहिद कपूर की 'हैदर' और कंगना की 'क्वीन'

आइफा अवॉर्ड्स में छाई रही शाहिद कपूर की 'हैदर' और कंगना की 'क्वीन'
कुआलालंपुर (मलेशिया): रविवार रात इस वर्ष के आइफा समारोह की आखिरी रात रही। बॉलीवुड के इस अवॉर्ड शो में शाहिद कपूर की फिल्म 'हैदर' और कंगना रानावत की क्वीन छाई रही।

दोनों फिल्में लोकप्रिय श्रेणी के तीन-तीन पुरस्कार जीतने में कामयाब रहीं। शाहिद को 'हैदर' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और कंगना को 'क्वीन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला।

फिल्मकार सुभाष घई को समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर सुभाष घई को यह पुरस्कार देते वक्त भावुक हो गए। दीपिका पादुकोण को 'वूमैन ऑफ द ईयर' का पुरस्कार दिया गया। 'पीके' के लिए राजू हीरानी ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता।

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने आइफा में अपनी कॉमेडी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रविवार रात अनुष्का, ऋतिक और शाहिद के परफॉरमेंसस के बीच 16वें आइफा अवॉर्ड शो की आखिरी रात रही।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आइफा अवॉर्ड, शाहिद कपूर, कंगना रानावत, हैदर, क्वीन, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, ऋतिक रोशन, IIFA Awards, Shahid Kapoor, Kangana Ranaut, Queen, Haider
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com