विज्ञापन

बॉलीवुड क्वीन को टू यंग कहकर महेश भट्ट ने किया था मना, गैंगस्टर के लिए अनुराग बसु की थी पहली पसंद

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत जब 17 साल की थी तो एक्टर कंगना को महेश भट्ट ने 'टू यंग' कहकर रिजेक्ट कर दिया था. लेकिन ऐसा क्या हुआ कि साल 2026 में उसी गैंगस्टर की मेन लीड में कंगना ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था.

बॉलीवुड क्वीन को टू यंग कहकर महेश भट्ट ने किया था मना, गैंगस्टर के लिए अनुराग बसु की थी पहली पसंद
Gangster 2006 kangana debut movie
IMDB

Kangana Ranaut debue story: चमचमाती लाइटें, लाल कालीन और चारों तरफ कैमरा फ्लैश... बॉलीवुड बाहर से जितना खूबसूरत दिखता है, अंदर से इसका सच उतना ही कड़वा है. यहां कदम-कदम पर रिजेक्शन और एक्सेप्टेंस  का बड़ा खेल होता है.  जिससे हर बड़े स्टार को गुजरना पड़ता है.  बॉलीवुड क्वीन यानी कंगना रनौत ने भी अपने करियर के शुरूआती दौर में बेहद करीब से महसूस किया था.आज भले ही कंगना इंडस्ट्री की सबसे बेबाक और दमदार एक्ट्रेसिस में शुमार हों   लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब उनके हाथ आई उनकी पहली ही फिल्म चंद सेकेंडों में छिन गई थी,क्योंकि  डायरेक्टर  महेश भट्ट ने उन्हें देखते ही अपनी फिल्म के लिए रिजोक्ट कर दिया था. 

टू यंग कहकर कर दिया था रिजेक्ट

कंगना के करियर का यह दिलचस्प  किस्सा उनकी पहली फिल्म गैंगस्टर से जुड़ा हुआ है.  28 अप्रैल 2006 में आई इमरान हाशमी, कंगना रनौत और शाइनी अहूजा  की फिल्म थी. जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था महेश भट्ट ने अपनी फिल्म से कंगना को ब्रेक दिया था. लेकिन इस फिल्म में मेन लीड एक्ट्रेस में लेने से पहले उन्होंने कंगना को सिमरन के रोल में लेने के लिए टू यंग कहकर रिजेक्ट कर दिया था. उस समय कंगना की उम्र महज 17 साल की थी.

Gangster 2006 kangna ranaut

दा अनुपम खेर शो सीजन1
Photo Credit: Website

कंगना रनौत ने किया था खुलासा

दरअसल, साल 2014 में अनुपम खेर के टॉक शो दा अनुपम खेर शो सीजन1 में कंगना रनौत ने गैगस्टर को लेकर अपने साथ हुए  सच को शेयर किया था. कंगना ने बताया कि भट्ट कंगना ने बताया था कि जब वह महज 17 साल की थीं, तब उन्होंने भट्ट प्रोडक्शंस की इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। महेश भट्ट ने उन्हें देखा और सीधे कह दिया कि वह इस संजीदा किरदार को निभाने के लिए काफी छोटी हैं और उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। कंगना का दिल टूट चुका था और उन्हें लगा कि शायद उनका बॉलीवुड का सपना अधूरा ही रह जाएगा,

और फिर पलटी किस्मत की बाजी!

रिजेक्शन के कुछ महीनों बाद कंगना के पास अचानक मशहूर डायरेक्टर अनुराग बसु का फोन आया. जिस रोल के लिए कंगना को रिजेक्ट किया गया था, उसके लिए चुनी गईं एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने ऐन मौके पर किसी वजह से फिल्म छोड़ दी थी. अनुराग बसु को तुरंत एक नई लड़की की तलाश थी जो उस रोल में फिट बैठ सके.उन्हें कंगना का ऑडिशन याद आया और उन्होंने बिना वक्त गंवाए कंगना को साइन कर लिया. इसके बाद साल 2026 में कंगना  भट्ट कैंप से डेब्यू हुआ.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Kangana Ranaut, Gangster Movie, Mahesh Bhatt, Anurag Basu, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com