विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2012

'इन माई सिटी' की सफलता से काफी खुश हैं प्रियंका चोपड़ा

'इन माई सिटी' की सफलता से काफी खुश हैं प्रियंका चोपड़ा
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पहले संगीत अल्बम 'इन माई सिटी' को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं।
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पहले संगीत अल्बम 'इन माई सिटी' को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं। इसके जारी होने के एक सप्ताह के अंदर इसकी एक लाख प्रतियां बिक चुकी थीं।

प्रियंका ने कहा, मुझे नहीं लगता कि कोई इतनी उम्मीद करता है, आप जानते हैं, भारत में ऐसे गाने इतनी बड़ी संख्या में नहीं बिकते जहां इस तरह के गाने काफी कम दिखते हैं। यह हम लोगों के लिए काफी दिलचस्प और उत्साहित करने वाला है।

प्रियंका का मानना है कि इससे सीमाएं टूटी हैं और यह भारतीय संस्कृति के लिए संगीत के द्वार खोलेगी।

'इन माइ सिटी' इस साल सितम्बर महीने में जारी की गई थी, जिसे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गायक 'विल आई एम' के साथ गाया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
In My City, Priyanks Chopra, प्रियंका चोपड़ा, इन माई सिटी, Bollywood, बॉलीवुड