विज्ञापन
This Article is From May 18, 2016

एबीसी के एनुअल शो 'अपफ्रंट' में प्रियंका चोपड़ा का धमाल

एबीसी के एनुअल शो 'अपफ्रंट' में प्रियंका चोपड़ा का धमाल
(फोटो साभार : AFP)
नई दिल्ली: इसमें कोई संदेह नहीं कि प्रियंका चोपड़ा अब अमेरिकन टीवी नेटवर्क एबीसी की एक बड़ी स्टार बन चुकी हैं। 33 वर्षीय प्रियंका ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में एबीसी के एक एनुअल शो 'अपफ्रंट' में भाग लिया। जहां उन्होंने अपने परफॉरमेंस के जरिए अमेरिकी गायक प्रिंस को श्रद्धांजलि भी दीं। प्रियंका ने इस शो में एक धमाकेदार परफॉरमेंस दिया।

गौरतलब है कि प्रिंस अमेरिका के मशहूर गायक थे, जिनका इसी साल अप्रैल में निधन हो गया था। इस शो में प्रियंका के साथ जेक मैकलाफलिन, माइल्स ब्राउन और ट्रॉय ने भी परफॉर्म किया। प्रिंस का निधन इसी साल 21 अप्रैल को हुआ था, जिसके बाद प्रियंका के अलावा भी कई सेलिब्रिटीज ने ट्विटर पर मैसेज पोस्ट किए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
दीपिका पादुकोण-ऐश्वर्या राय से कई गुना है 90s की इस एक्ट्रेस की कमाई, अब फिल्मों से दूर रहकर भी बनीं भारत की सबसे अमीर हीरोइन
एबीसी के एनुअल शो 'अपफ्रंट' में प्रियंका चोपड़ा का धमाल
Jigra Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट के करियर का कलंक बनी जिगरा, चार दिन में पिटी फिल्म
Next Article
Jigra Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट के करियर का कलंक बनी जिगरा, चार दिन में पिटी फिल्म
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com