विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की कजिन ने रवि मोहन का दिया साथ, आरती रवि से तलाक पर बोलीं- आदमी हमेशा गलत नहीं हो सकता

प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने एक्स पर लिखा, मैं उन्हें (रवि मोहन) को जानती हूं वह बहुत स्वीट और सिंपल इंसान हैं. 

प्रियंका चोपड़ा की कजिन ने रवि मोहन का दिया साथ, आरती रवि से तलाक पर बोलीं- आदमी हमेशा गलत नहीं हो सकता
मीरा चोपड़ा ने रवि मोहन को किया सपोर्ट
नई दिल्ली:

रवि मोहन और उनकी अलग हो चुकी पत्नी आरती रवि के तलाक की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं. एक्टर ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने पर्सनल स्ट्रगल और शादी पर कई खुलासे किए. वहीं कई आरोप भी लगाए. इतना ही नहीं उन्होंने अनाउंस किया कि वह तलाक फाइनल होने तक किसी भी फिल्म में काम नहीं करेंगे. वहीं अब एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा, जो प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं. उन्होंने पब्लिक्ली रवि मोहन का सपोर्ट किया है. वहीं एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया. 

मीरा चोपड़ा ने रवि मोहन के लिए शेयर किया पोस्ट

मीरा चोपड़ा ने पहले रवि मोहन की तस्वीर शेयर की, जिसके साथ लिखा था. मेरी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होगी जब तक मेरा डिवोर्स फाइनल नहीं हो जाता. चुप रहकर मैंने बहुत कुछ सहा है. लेकिन अब और नहीं. मैंने तो खुद को चोट पहुंचाना भी शुरू कर दिया था. मुझ पर किए गए काले जादू की वजह से मुझे खून की उल्टियां हो रही थीं. अपनी शादीशुदा जिंदगी के पहले ही दिन से, मुझे अपमान झेलना पड़ा! 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने दिखाई 135 साल पुराने विष्णु मंदिर की झलक, भारत नहीं इस देश में है स्थित, मूर्ति के पीछे लिखी है उर्दू

मीरा चोपड़ा ने कहा- मैं जयम रवि को जानती हूं

मीरा चोपड़ा ने एक्स पर लिखा, "मैं इस आदमी को जयम रवि के नाम से जानती हूं. जब मैं साउथ की फिल्मों में काम करती थी, तब मैं उन्हें काफी अच्छे से जानती थी. अभी-अभी मैंने उनके तलाक के बारे में पढ़ा. मेरी राय यह है कि हमेशा आदमी ही गलत नहीं होता. मुझे ऐसी बहुत सी औरतें मिल रही हैं, जो उन कानूनों का फायदा उठा रही हैं, जो औरतों के पक्ष में ज्यादा झुके हुए हैं. आदमी की बात भी सुनी जानी चाहिए. मैं उसे एक बहुत ही प्यारा और सीधा-सादा इंसान मानता हूं. मुझे उम्मीद है कि उसे सच और इंसाफ मिलेगा."

ये भी पढ़ें- Karuppu box office collections day 3: तीन दिन में 120 करोड़ बजट वसूल ले गई सूर्या और तृषा कृष्णन की करुप्पु , संडे को हुई बंपर कमाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com