विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2014

...जब प्रियंका चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी को रुलाया!

...जब प्रियंका चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी को रुलाया!
मुंबई:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी को रुला दिया। अरे जनाब! चौंकिए नहीं, प्रियंका ने उन्हें किसी तरह की शारीरिक चोट नहीं पहुंचाई है।

शिल्पा की आंखें हालिया प्रदर्शित फिल्म 'मेरी कॉम' में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रियंका के दमदार अभिनय को देखकर नम हो गईं।

शिल्पा ने रविवार को माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर लिखा, अभी-अभी 'मेरी कॉम' देखी। सभी कलाकारों ने बहुत अच्छा अभिनय किया, लेकिन प्रियंका चोपड़ा आप मैदान मार गईं। उमंग ने बहुत बढ़िया काम किया। मेरी आंखें भर आईं। जरूर देखी जाने वाली फिल्म है।

शिल्पा के व्यवसायी पति राज कुंद्रा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, मेरी कॉम' की असल जिंदगी में असल स्टार ओनलर (उनके पति) हैं। परिवार के साथ की जरूरत सबको होती है! प्रियंका चोपड़ा आपने मेरी पत्नी को असल जिंदगी में रुला दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, मेरी कॉम, मैरी कॉम, Priyanka Chopra, Shilpa Shetty, Mary Kom