विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा को 19 जुलाई को निक जोनस ने किया था प्रपोज, शेयर की अनदेखी तस्वीर, कहा- 8 साल पहले उसने कहा था हां

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज करने की थ्रोबैक फोटो शेयर की और अपनी प्रपोजल एनिवर्सरी के लिए एक स्पेशल मैसेज शेयर किया.  

प्रियंका चोपड़ा को 19 जुलाई को निक जोनस ने किया था प्रपोज, शेयर की अनदेखी तस्वीर, कहा- 8 साल पहले उसने कहा था हां
निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग प्रपोजल एनिवर्सरी सेलिब्रेट की
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी फैंस के बीच खूब पॉपुलर है. देसी गर्ल और हॉलीवुड सिंगर की जोड़ी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. वहीं कपल भी फैंस के लिए कुछ यादें, वेकेशन और परिवार के साथ बिताए वक्त की तस्वीरें शेयर करता रहता है. इसी बीच सिंगर-अभिनेता निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस को प्रपोज करने के आठ साल पूरे होने के मौके पर पुरानी यादें ताजा कीं हैं, जो वायरल हो रही हैं. निक ने रविवार रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रपोजल नाइट की एक थ्रोबैक सेल्फी साझा की है.

निक-प्रियंका की 8 साल पुरानी तस्वीर

तस्वीर में निक कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि प्रियंका अपने चेहरे का कुछ हिस्सा हाथ से छिपाते हुए अपनी चमकदार सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर के साथ निक ने कैप्शन में लिखा, "8 सालों पहले उसने हाँ कहा था," साथ में रिंग का इमोजी भी लगाया. निक की इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, "मुझे बहुत खुशी है कि आपने यह पूछा."

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- 2 घंटे 25 मिनट की फिल्म ने आते ही जियो हॉटस्टार पर किया कब्जा, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप लेकिन ओटीटी पर बनीं नंबर वन

19 जुलाई को किया था प्रपोज 

Latest and Breaking News on NDTV

गौरतलब है कि निक जोनस ने 19 जुलाई 2018 को प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज किया था. इसके लिए उन्होंने लंदन में टिफ़नी एंड कंपनी का पूरा स्टोर बंद कराकर उनके लिए परफेक्ट इंगेजमेंट रिंग चुनी थी. इसके बाद, दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और दिसंबर 2018 में जोधपुर में कई दिनों तक चले भव्य समारोह में शादी रचाई. उनकी शादी ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी. जनवरी 2022 में प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया. 

निक जोनस को बाबू कहती हैं प्रियंका 

हाल ही में प्रियंका 'द जोनस ब्रदर्स पॉडकास्ट' में नजर आई थीं. इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कई प्यारी बातें साझा कीं. प्रियंका ने बताया कि जब निक उनके साथ होते हैं तो वह पूरी तरह बेफिक्र हो जाती हैं और खुशी-खुशी उन्हें सारी जिम्मेदारी संभालने देती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वह निक को प्यार से "बाबू" कहकर बुलाती हैं और उन्हें अपना "सेफ स्पेस" मानती हैं. 

प्रियंका चोपड़ा के बारे में 

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की रिलीज की तैयारी में हैं. इस फिल्म में वह महेश बाबू के साथ मंदाकिनी के किरदार में नजर आएंगी. 18 जुलाई को 44वां जन्मदिन मनाने वाली प्रियंका ने इस बार अपना जन्मदिन स्पेन में परिवार और करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट किया.  

ये भी पढ़ें- 15 अगस्त पर हर स्कूल का बच्चा करता है इस देश भक्ति गीत पर परफॉर्म, उदित नारायण और भूपिंदर सिंह की आवाज करती है शहीदों को सलाम

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Nick Jonas, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com