पेरिस फैशन वीक में सोनम कपूर का अंदाज.
- पेरिस फैशन वीक में चला सोनम का जादू, राजकुमारी बन रैम्प पर उतरीं
- डिजाइनर राल्फ एंड रूसो की शो-स्टॉपर बनीं सोनम कपूर
- फिल्म 'पैडमैन' और 'वीरे दी वेडिंग' में व्यस्त हैं सोनम कपूर
नई दिल्ली:
बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए मशहूर हैं. न केवल फिल्मों में बल्कि अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी फैशन स्टेटमेंट के जरिए सोनम लेटेस्ट ट्रेंड को प्रमोट करती हैं. फिल्म 'नीरजा' के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोमवार को पेरिस फैशन वीक में न सिर्फ एंट्री की बल्कि इसकी शो-स्टॉपर बनीं. इंटरनेशनल डिजाइनर राल्फ एंड रूसो के ऑटम विंटर कलेक्शन की शो-स्टॉपर बन सोनम ने रैम्प वॉक किया. इस दौरान सोनम व्हाइट ब्राइडल गाउन में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं. प्रसिद्ध डिजाइनर जोड़ी राल्फ एंड रूसो के इस रायल आउटफिट को पहन जब सोनम कपूर रैम्प पर उतरीं तो वे किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं.
(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..)
सोनम कपूर की स्टाइलिस्ट और छोटी बहन रिया कपूर हर मौके पर उनके साथ मौजूद रहती हैं. लेकिन फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में व्यस्त होने की वजह से रिया उनके साथ इस फैशन शो का हिस्सा नहीं बन पाई. सोमवार रात रिया ने इंस्टाग्राम पर शो के कई फोटो और वीडियो साझा किए. रैम्प वॉक करते हुए सोनम का एक वीडियो पोस्ट कर रिया ने लिखा, "सोनम कपूर मैंने तुमसे कहा था कि मैं आत्मा के रूप में वहां मौजूद रहूंगी. कितनी खूबसूरत लग रही हो"
बताते चलें कि, पेरिस से पहले सोनम लंदन में कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं. लंदन की सड़कों पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूम रहीं सोनम कपूर की अचानक मुलाकात एक्ट्रेस जूही चावला से हुई थीं.
इसका जिक्र जूही ने ट्विटर पर किया था. साथ ही आनंद ने सोनम और जूही के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम में साझा की थी.
फिल्म 'नीरजा' के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली सोनम की अगली फिल्म 'पैडमैन' है, जिसमें वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा वे बहन रिया कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में भी व्यस्त हैं.
(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..)
लेखक के बारे में
पूजा साहू
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sonam Kapoor, Paris Fashion Week 2017, Sonam Kapoor Paris Fashion Week, Sonam Kapoor Ralph And Russo, Ralph And Russo Showstopper, Sonam Kapoor Bridal Look, Sonam Kapoor Anand Ahuja