- परिणीति ने कहा, 'हमारे पापा के पास कार थी लेकिन हमें नहीं मिलती थी'
- परिणीति चोपड़ा के कार न होने के बयान पर सोशल मीडिया पर हुई उनकी आलोचना
- परिणीति ने कहा, मेरी बात को गलत समझा गया, अर्थ का अनर्थ लगाया गया
नई दिल्ली:
हाल ही में मुंबई के वुमेन सेल्फ डिफेंस सेंटर में स्टूडेंट्स से बात करते हुए परिणीति चोपड़ा ने अपनी जिंदगी की एक ऐसी कहानी बयां की जो कई लोगों को झूठी लगी. इस इवेंट के दौरान परिणीति चोपड़ा ने बताया कि बचपन में फैमिली कितनी गरीब थी. उन दिनों वो लोग एक कार तक नहीं खरीद सकते थे और इसी वजह से उन्हें रोजाना साइकिल से स्कूल जाना पड़ता था. साइकिल पर सवार होकर जब वो स्कूल जाती थीं, तो स्कूल के बच्चे उन्हें काफी चिढ़ाते थे. लेकिन लाइफ की इन्हीं स्ट्रग्लस ने उन्हें एक मजबूत इंसान बनाया. परिणीति के इस कमेंट की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई है और अब इसपर परिणीति ने अपनी सफाई दी है.
दरअसल कुछ फेसबुक यूजर्स, जो खुद को परिणीति चोपड़ा के ही स्कूल का बता रहे हैं, ने परिणीति द्वारा इस बात को गलत तरीके से और बढ़ा चढ़ाकर कहने का आरोप लगाया है. ऐसे में परिणीति ने मंगलवार को ट्विटर पर अपने एक बायान से अपना पक्ष सामने रखा है. परिणीति ने कहा कि उनकी कही गई बात के कुछ हिस्से को गलत तरीके से समझा गया है.
अपने बयान में परिणीति ने कहा है कि जब वह अंबाला के स्कूल में पढ़ती थीं तो उनके भाई और उन्हें कार नहीं दी जाती थी और इसलिए उनका भाई बस से और वो खुद साइकिल से स्कूल जाया करती थी. उन्होंने अपने बयान में कहा, 'मेरे पिता मेरे पीछे रहते थे देखते थे कि मैं सुरक्षित स्कूल पहुंच जायूं. मेरे पिता के पास कार थी लेकिन बच्चे होने की वजह से हम इसका इस्तेमाल स्कूल जाने के लिए नहीं करते थे. मुझे साइकिल से स्कूल जाना बिलकुल पसंद नहीं था. लेकिन आज मैं समझ सकती हूं कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि मैं एक आजाद महिला बन सकूं.'
परिणीति की इन बातों को सुनकर कुछ लोगों ने फेसबुक पर परिणीति को टैग करते हुए एक पोस्ट लिखे. यह लोग परिणीति को अपना स्कूलमेट बताते हैं. एक पोस्ट में लिखा गया 'शर्म आनी चाहिए... अच्छे बैकग्राउंड से आने के बावजूद आप कैमरा के सामने कैसे झूठ बोल सकते हैं. मुझे लगता है सेलिब्रिटी होने का यही मतलब होता है. पैसा और कार ना होने की झूठी कहानी बताना. एक ही स्कूल से होने के कारण मुझे अच्छी तरह याद है कि परिणीति के पापा के पास कौन सी कार थी और उन दिनों स्कूल साइकिल से आना ट्रेंड था, जो सबके पास नहीं होता था. CJIM से मेरे दोस्त इस बात को बहुत अच्छी से जानते होंगे.'
परिणीति ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह पिछले कुछ समय से विदेश में थी और इसलिए वह इसका जवाब नहीं दे पायी थीं. परिणीति ने कहा कि मेरी सबसे विनती है कि कृपया ऐसी निरर्थक बातों के बीच में उस संदेश को गायब न होने दें जो मैं असल में देना चाहती थी.
बता दें कि परिणीति चोपड़ा अंबाला कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी स्कूल से पढ़ी हुई हैं. इसके बाद उन्होंने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से बिजेनस में ऑर्नस की ट्रिपल डिग्री ली.

My statement pic.twitter.com/U3mwLUJ0So
— BINDU (@ParineetiChopra) May 30, 2017
परिणीति ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह पिछले कुछ समय से विदेश में थी और इसलिए वह इसका जवाब नहीं दे पायी थीं. परिणीति ने कहा कि मेरी सबसे विनती है कि कृपया ऐसी निरर्थक बातों के बीच में उस संदेश को गायब न होने दें जो मैं असल में देना चाहती थी.
बता दें कि परिणीति चोपड़ा अंबाला कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी स्कूल से पढ़ी हुई हैं. इसके बाद उन्होंने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से बिजेनस में ऑर्नस की ट्रिपल डिग्री ली.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Parineeti Chopra, Parineeti Chopra Clarification, Parineeti Chopra Controversy