विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2015

अब 'बाजीराव मस्तानी' के लिए मराठी लहजा सीखने में जुटीं प्रियंका

अब 'बाजीराव मस्तानी' के लिए मराठी लहजा सीखने में जुटीं प्रियंका
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टेलीविजन कार्यक्रम 'क्वांटिको' के लिए अमेरिकी लहजे में बोलना सीखा था और अब वह अपनी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए मराठी सीख रही हैं।

प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'मुझे अमेरिकी लहजे में 'काउंटर टैररिज्म टास्क फोर्स' बोलने में तीन दिन लगे। अब जल्द ही काशीबाई के लिए वापस आ रही हूं। जल्द ही मैं मराठी लहजे में बोलूंगी।' प्रियंका चोपड़ा आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभा रही हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बालीवुड, प्रियंका चोपड़ा, बाजीराव मस्तानी, मराठी, काशीबाई, Film, Bollywood, Priyanka Chopra, Film Bajirao Mastaani, Marathi