विज्ञापन

इस एक्ट्रेस ने संजय दत्त को बताया रियल धूरंधर, कह डाली ये बड़ी बात

टैलेंटेड अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने यूं तो बॉलीवुड से हॉलीवुड तक काफी काम किया है, लेकिन पिछले कुछ समय से वह हिंदी सिनेमा में कम नजर आईं.

इस एक्ट्रेस ने संजय दत्त को बताया रियल धूरंधर, कह डाली ये बड़ी बात
इस एक्ट्रेस ने संजय दत्त को बताया रियल धूरंधर, कह डाली ये बड़ी बात

टैलेंटेड अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने यूं तो बॉलीवुड से हॉलीवुड तक काफी काम किया है, लेकिन पिछले कुछ समय से वह हिंदी सिनेमा में कम नजर आईं. हालांकि, वह लगातार रंगमंच से जुड़ी रहीं और अपने नाटक उमराव जान के शो दुनिया भर में करती रहीं. इसके अलावा उन्होंने बिहार में फिल्में निर्मित कीं और राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता. दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी उन्होंने अच्छा-खासा काम किया, लेकिन हिंदी फिल्मों में उनकी मौजूदगी लंबे समय से कम रही.

अब जल्द ही वह संजय दत्त के साथ फिल्म आखिरी सवाल में नजर आने वाली हैं. यह उनके करियर में संजय दत्त के साथ दूसरी फिल्म है. नीतू संजय दत्त और अक्षय खन्ना के साथ पहले फिल्म ‘नो प्रॉब्लम ‘ में काम कर चुकी हैं एनडीटीवी से खास बातचीत में नीतू चंद्रा ने संजय दत्त को “रियल धुरंधर” बताया और उनके साथ-साथ अक्षय खन्ना को लेकर भी खुलकर बात की.

ये भी पढ़ें: भूत बंगला के शोर में ब्लॉकबस्टर बन गई छोटे बजट की ये फिल्म, अब तक कमा चुकी है 200 करोड़ से ज्यादा

इन सब पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “संजय दत्त एक रियल धुरंधर हैं. उनका जो सालों से अभिनय रहा है, वह कमाल का है. वह दिल से काम करते हैं और यही बात उन्हें अलग बनाती है. मेरी उनके साथ यह दूसरी फिल्म है और मुझे लगता है कि इस बार मेरा अभिनय भी उनके साथ और निखरकर आया है.”

‘आख़िरी सवाल' के सेट पर पहली मुलाकात को याद करते हुए नीतू बताती हैं, “जैसे ही हम मिले, उन्होंने मुझे देखा और बहुत ही अपनेपन से बात की‘अरे नीतू कैसी है तू?' वह गर्मजोशी आज भी वैसी ही है. हमने साथ बैठकर पुरानी फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद किया, जो हमने साउथ अफ्रीका में की थी. बहुत सारी यादें ताज़ा हुईं और हम दोनों उन किस्सों पर खूब हंसे.”

संजय दत्त की शख्सियत पर बात करते हुए वह कहती हैं, “वह बहुत ही विनम्र, ज़मीन से जुड़े और कमाल के अभिनेता हैं. उनकी आंखें बहुत कुछ कहती हैं और उनकी आवाज़ में एक अलग ही गहराई है. उन्होंने जिंदगी में जो उतार-चढ़ाव देखे हैं, वह सब उनके अभिनय में नजर आता है.” नीतू चंद्रा ने यह भी बताया कि उन्होंने फिल्म धुरंधर सिर्फ संजय दत्त की वजह से देखी. “मैंने धुरंधर देखी और वह बहुत ही कमाल की फिल्म है. सच कहूं तो मैंने दूसरी धुरंधर खास तौर पर संजय दत्त सर की वजह से देखी.”

वहीं, अक्षय खन्ना को लेकर नीतू चंद्रा ने खास तौर पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा,“मेरे लिए संजय दत्त और अक्षय खन्ना दोनों ही बेहद खास अभिनेता हैं. मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मैंने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही उनके साथ काम किया. आज जिस तरह लोग अक्षय खन्ना की बात कर रहे हैं, उनकी तारीफ कर रहे हैं, वह देखकर बहुत अच्छा लगता है. मुझे इस बात पर बहुत गर्व होता है.”

उन्होंने आगे कहा, “संजय दत्त की भी लगातार फिल्में आ रही हैं और हर बार वह कुछ नया लेकर आते हैं. दोनों को इस तरह सराहना मिलते देखना सच में बहुत खुशी देता है.” अंत में बता दें कि फिल्म आखिरी सवाल मई में रिलीज होगी. इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा नमाशी चक्रवर्ती भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे, जो मिथुन चक्रवर्ती के बेटे हैं. वहीं नीतू चंद्रा इस फिल्म में एक न्यूज़ चैनल की संपादक की भूमिका निभाती दिखाई देंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neetu Chandra, Aakhri Sawaal, Film Aakhri Sawaal, Sanjay Dutt, Actress Neetu Chandra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com