विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ हो गई लीक?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘मांझीः द माउंटेन मैन’ हो गई थी ऑनलाइन लीक, सेंसर पर उठी थीं उंगलियां

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ हो गई लीक?
  • फिल्म के डायरेक्टर ने बताया, अफवाह
  • कल रिलीज हो रही है बाबूमोशाय...
  • कुषाण नंदी ने किया है डायेक्ट
नई दिल्ली: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ को जबरदस्त झटका लगा है. रिलीज से एक दिन पहले ही फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबरें आ रही हैं. हालांकि कहा जा रहा है कि फिल्म का बहुत ही खराब प्रिंट विभिन्न गैर-कानूनी टोरेंट साइट्स पर आया है. हालांकि जब फिल्म की टीम से इस बारे में संपर्क साधा गया तो उन्होंने इस बात को कोरी अफवाह बताया. फिल्म के डायरेक्टर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमास एन. सिद्दीकी ने कहा, “इसमें कोई सच्चाई नहीं है. यह एकदम अफवाह है.”

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म “माउंटन मैन’ आई थी, उसका भी प्रिंट ऑनलाइन लीक हो गया था. ‘उड़ता पंजाब’ भी लीक हो गई थी. कहा गया था कि सेंसर से उलझने की वजह से फिल्में लीक हुई थीं. ‘बाबूमोशाय’ भी सेंसर के चक्कर में फंसी थी और इसमें 48 कट्स का सुझाव दिया गया था. फिल्म का कल मुकाबला सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़े बजट की फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ से भी है. 

VIDEO: आखिर क्यों लीक होती हैं फिल्में...?


यह भी पढ़ें: गोदभराई में गुलाबी लहंगे में सजी नजर आईं ईशा देओल

फिल्म के एक दिन पहले प्रिंट के ऑनलाइन लीक हो जाने की वजह से फिल्म को काफी नुक्सान पहुंचता है. वैसे भी नवाजुद्दीन की फिल्में लो बजट होती हैं. ऐसे में दर्शकों को अगर ये फिल्में पाइरेसी के जरिये मिल जाती हैं तो वे सिनेमाघर जाने की जेहमत नहीं उठाते हैं. हमेशा अपनी एक्टिंग के दम पर वाहवाही लूटने वाले नवाज के लिए वाकई यह खबर अच्छी नहीं है. 

Video: सैफ अली खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने लॉन्च की नई वेब सीरीज


  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawazuddin Siddhiqui, Babumoshai Bandookbaaz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com