
फिल्म मैंने प्यार किया के एक दृश्य में प्रेम (सलमान) और सुमन (भाग्यश्री)
नई दिल्ली:
सुपर स्टार सलमान खान 50 वर्ष के हो गए हैं। इस अवसर पर केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनके फैन्स खुशियां मना रहे हैं। वैसे भी 2015 उनके लिए खास रहा है। वे बॉलीवुड में एक साल में 500 करोड़ की कमाई करने वाले अभिनेता बने। उनकी दो फिल्मों बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो ने मिलकर यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही वे हिट एंड रन केस में हाई कोर्ट द्वारा बरी कर दिए गए। ऐसे में बर्थडे सेलिब्रेशन का मजा दोगुना हो गया।
सलमान की फिल्मों की बात करें, तो उनके किरदार का 'प्रेम' नाम काफी चर्चा में रहा है। हाल ही में आई फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में भी उनका नाम 'प्रेम' था। खास बात यह कि सलमान खान की 67 फिल्मों में से 15 फिल्मों में उनका नाम प्रेम था।
आज हम आपको सलमान की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें उनका नाम प्रेम रहा है-
मैंने प्यार किया (1989) :

म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान को पहली बार प्रेम नाम मिला था। इसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। राजश्री प्रोडक्शन की इस फिल्म में उनकी हिरोइन भाग्यश्री थीं। फिल्म में उनका सुमन था।
प्रसिद्ध निर्देशक राजकुमार संतोषी की अंदाज अपना अपना फिल्म में भी सलमान के किरदार का नाम प्रेम था। इस फिल्म में उनके आमिर खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और परेश रावल भी थे।
हम आपके हैं कौन (1994):

यह फिल्म एक म्यूजिकल रोमांटिक कॉमेडी थी, जो जबर्दस्त हिट रही। सूरज बड़जात्या निर्देशित हम आपके हैं कौन फिल्म में भी सलमान का नाम प्रेम था। इस फिल्म में उनकी जोड़ी माधुरी दीक्षित के साथ थी। इसके बाद आईं प्रेम नाम वाली फिल्में हैं:
हम साथ-साथ हैं (1999)
दीवाना मस्ताना (1997)
जुड़वा (1997)
बीवी नंबर 1 (1999)
सिर्फ तुम (1999)
कहीं प्यार न हो जाए (2000)
चल मेरे भाई (2000)
नो एंट्री (2005)
पार्टनर (2007)
मैरी गोल्ड 2007
रेडी (2011)
प्रेम रतन धन पायो (2015):
हाल ही में आई इस फिल्म का निर्देशन भी सूरज बड़जात्या ने किया। सलमान की उनके कैंप में लंबे समय बाद वापसी हुई। बड़जात्या ने ही अपनी पहली फिल्म में उन्हें प्रेम नाम दिया था।

फिल्म प्रेम रतन धन पायो में अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ सलमान खान
सलमान की फिल्मों की बात करें, तो उनके किरदार का 'प्रेम' नाम काफी चर्चा में रहा है। हाल ही में आई फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में भी उनका नाम 'प्रेम' था। खास बात यह कि सलमान खान की 67 फिल्मों में से 15 फिल्मों में उनका नाम प्रेम था।
आज हम आपको सलमान की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें उनका नाम प्रेम रहा है-
मैंने प्यार किया (1989) :

म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान को पहली बार प्रेम नाम मिला था। इसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। राजश्री प्रोडक्शन की इस फिल्म में उनकी हिरोइन भाग्यश्री थीं। फिल्म में उनका सुमन था।
अंदाज अपना अपना (1994):


हम आपके हैं कौन (1994):

यह फिल्म एक म्यूजिकल रोमांटिक कॉमेडी थी, जो जबर्दस्त हिट रही। सूरज बड़जात्या निर्देशित हम आपके हैं कौन फिल्म में भी सलमान का नाम प्रेम था। इस फिल्म में उनकी जोड़ी माधुरी दीक्षित के साथ थी। इसके बाद आईं प्रेम नाम वाली फिल्में हैं:
हम साथ-साथ हैं (1999)
दीवाना मस्ताना (1997)
जुड़वा (1997)
बीवी नंबर 1 (1999)
सिर्फ तुम (1999)
कहीं प्यार न हो जाए (2000)
चल मेरे भाई (2000)
नो एंट्री (2005)
पार्टनर (2007)
मैरी गोल्ड 2007
रेडी (2011)
प्रेम रतन धन पायो (2015):
हाल ही में आई इस फिल्म का निर्देशन भी सूरज बड़जात्या ने किया। सलमान की उनके कैंप में लंबे समय बाद वापसी हुई। बड़जात्या ने ही अपनी पहली फिल्म में उन्हें प्रेम नाम दिया था।

फिल्म प्रेम रतन धन पायो में अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ सलमान खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सलमान खान, सलमान का फिल्म में प्रेम नाम, मैंने प्यार किया, बजरंगी भाईजान, सल्लू, प्रेम रतन धन पायो, Salman Khan, Salman's Prem Name In Films, Maine Pyar Kiya, Bajrangi Bhaijaan, Sallu, Prem Ratan Dhan Payo