विज्ञापन

सलमान के नोटिस को फाड़ने वाले अमित जानी के समर्थन में उतरीं एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली, बोलीं- ‘गुनाहगार ही धमकियां देते हैं’

सलमान खान को लेकर चल रहे ‘काला हिरण’ विवाद के बीच उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली खुलकर फिल्म निर्माता अमित जानी के समर्थन में उतर आई हैं. सलमान के कथित लीगल नोटिस को फाड़ने वाले पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सोमी ने कहा कि गुनहगार लोग ही छिपते फिरते हैं और दूसरों को धमकियां देते हैं. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सलमान के नोटिस को फाड़ने वाले अमित जानी के समर्थन में उतरीं एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली, बोलीं- ‘गुनाहगार ही धमकियां देते हैं’
अमित जानी के सपोर्ट में आईं सोमी अली

अनुराग कश्यप या किसी फिल्मी विवाद से अलग, इन दिनों बॉलीवुड में जिस मामले ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वह है फिल्म ‘काला हिरण' को लेकर चल रहा विवाद. फिल्म के निर्माता अमित जानी और सलमान खान के बीच शुरू हुआ यह विवाद अब नया मोड़ ले चुका है. सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सोमी अली खुलकर अमित जानी के समर्थन में सामने आई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अमित जानी की उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें निर्माता ने कथित तौर पर सलमान खान की लीगल नोटिस को कैमरे के सामने फाड़ दिया था. सोमी अली का कमेंट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पूरे विवाद को लेकर नई बहस छिड़ गई है.   

क्या है ‘काला हिरण' विवाद?

दरअसल, अमित जानी की आगामी फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर विवाद शुरू हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी सलमान खान से जुड़े चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तुलना सीधे सलमान खान से की जाने लगी. इसके बाद सलमान खान की कानूनी टीम की ओर से कथित तौर पर फिल्म निर्माताओं को नोटिस भेजा गया. हालांकि सलमान या उनकी टीम की ओर से सार्वजनिक रूप से बयान जारी नहीं किया गया है.   

Latest and Breaking News on NDTV

अमित जानी ने नोटिस मिलने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कथित लीगल नोटिस को फाड़ते हुए दावा किया कि उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिल्म किसी व्यक्ति विशेष की बायोपिक नहीं बल्कि काला हिरण मुद्दे पर आधारित कहानी है.   

सोमी अली ने किया खुला समर्थन

इस विवाद के बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने अमित जानी का समर्थन करते हुए एक तीखी प्रतिक्रिया दी. अमित जानी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा कि जो लोग दोषी होते हैं, वही छिपते फिरते हैं और दूसरों को धमकाने की कोशिश करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि अमित जानी को फिल्म बनाने का पूरा अधिकार है और उन्हें अपना प्रोजेक्ट जारी रखनी चाहिए. सोमी अली का यह कमेंट सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.   

यह भी पढ़ें: सलमान खान के नोटिस पर काला हिरण के प्रोड्यूसर अमित जानी का पलटवार, कैमरे के सामने फाड़ डाला लीगल नोटिस

सोमी अली पहले भी सलमान खान को लेकर कई सार्वजनिक बयान दे चुकी हैं. ऐसे में उनका इस विवाद में खुलकर सामने आना और अमित जानी का समर्थन करना लोगों का ध्यान खींच रहा है.

मौत की धमकियों का दावा, बढ़ा विवाद

अमित जानी ने हाल ही में दावा किया कि लीगल नोटिस विवाद के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में धमकियां मिली हैं. निर्माता का आरोप है कि 36 घंटे के भीतर उन्हें एक हजार से ज्यादा धमकी भरे संदेश प्राप्त हुए. उन्होंने यहां तक कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें जान से मारने और सिर काटने तक की धमकी दी है. फिलहाल ‘काला हिरण' को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. एक ओर अमित जानी फिल्म को रिलीज करने की बात पर अड़े हुए हैं, वहीं दूसरी ओर सोमी अली का समर्थन इस पूरे मामले को और ज्यादा चर्चित बना रहा है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Somy Ali, Amit Jani, Salman Khan, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com