महर्षि वाल्मीकि पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी (फाइल फोटो)
- राखी सावंत पर महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
- लुधियाना पुलिस का दो-सदस्यीय दल गिरफ्तारी वारंट के साथ मुंबई रवाना
- राखी 9 मार्च को हुई मामले की सुनवाई में पेश नहीं हुई थीं
लुधियाना:
पंजाब में लुधियाना की एक अदालत ने महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिपपणी करने के मामले में अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोप लगाया गया है कि राखी सावंत ने पिछले वर्ष एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ टिप्पणी करके वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत किया है. इस प्राथमिकी के आधार पर 9 मार्च को गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ.
शिकायतकर्ता का कहना है कि ऐसा करके अभिनेत्री ने महर्षि के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, लुधियाना पुलिस का दो-सदस्यीय दल गिरफ्तारी वारंट के साथ मुंबई रवाना हो गया है.
अदालत की ओर से बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद राखी 9 मार्च को हुई मामले की सुनवाई में पेश नहीं हुई थीं. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 अप्रैल तय की है.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rakhi Sawant, Maharshi Valmiki, Sage Valmiki, Ludhiana