विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2016

तोड़ा जाएगा पाकिस्तान में शोमैन राजकपूर का पुश्तैनी मकान

तोड़ा जाएगा पाकिस्तान में शोमैन राजकपूर का पुश्तैनी मकान
राज कपूर (फाइल फोटो)
मुंबई: बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर के पाकिस्तान स्थित 98 साल पुराने घर को तोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि वहां की प्रोविंशियल एडमिनिस्ट्रेशन ने घर को बचाने की कोशिश की मगर इसकी क़ीमत को लेकर मौजूदा मकान मालिक से डील नहीं हो पाई। इसलिए राज कपूर के पुश्तैनी घर को तोड़ा जा रहा है।

गुज़रे ज़माने के बॉलीवुड फ़िल्मकार और अभिनेता राज कपूर का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। पेशावर के किस्सा ख्वानी बाज़ार के पास धक्की मुनव्वर शाह में राज कपूर के दादा ने इस हवेली को 1918 में बनवाया था। इसी हवेली में राज कपूर का जन्म हुआ था और बचपन गुज़रा था।

98 साल पुरानी राज कपूर की इस 6 मंज़िला पुश्तैनी हवेली को तोड़कर यहां शॉपिंग मॉल या कोई बड़ा होटल बनाने की योजना है। बताया जा रहा है ख़ैबर पख्तूनख्वा की प्रोविंशियल एडमिनिस्ट्रेशन ने इस हवेली को बचाकर एक म्यूजियम बनाने की कोशिश की थी, मगर कीमत ज़्यादा होने के कारण मकान के मौजूदा मालिक से बात नहीं बन पाई।

राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने इस घर को तोड़े जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक अख़बार से कहा, 'उस घर से हमारा कोई जज़्बाती लगाव नहीं है, क्योंकि हमने उस घर को कभी देखा ही नहीं। मैं यक़ीन के साथ ये भी नहीं कह सकता कि वो राजकपूर का अपना घर था या किराए का। क्योंकि उस वक्त उतने पैसे नहीं थे। मुझे नहीं लगता कि कपूर परिवार के किसी भी सदस्य को कोई आपत्ति होगी।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बॉलीवुड, राज कपूर, पाकिस्तान, पुश्तैनी घर, धक्की मुनव्वर शाह, Actor, Raj Kapoor, Peshawar, Partially
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com