विज्ञापन

अन्नू कपूर का दावा, शूटिंग के समय आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं एक्टर, दो दिन तक बाहर नहीं निकली थी एक एक्ट्रेस

अन्नू कपूर के फिल्मों में शूट होने वाले इंटीमेट सीन पर बात की है और बताया है कि कैसे कलाकार ऐसे सीन्स करते हुए आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं.

अन्नू कपूर का दावा, शूटिंग के समय आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं एक्टर, दो दिन तक बाहर नहीं निकली थी एक एक्ट्रेस
अन्नू कपूर ने शूटिंग को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

फिल्म में अक्सर रोमांटिक और इंटीमेट सीन काफी चर्चा में रहते हैं. कलाकार इन सीन्स पर खुलकर बात भी करते रहते हैं. अब एक्टर अन्नू कपूर के फिल्मों में शूट होने वाले इंटीमेट सीन पर बात की है और बताया है कि कैसे कलाकार ऐसे सीन्स करते हुए आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं. अन्नू कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में फिल्मी इंटीमेट सीन की हकीकत बताई है. सिद्धार्थ कन्नन के शो में बात करते हुए उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान कभी-कभी एक्टर्स आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं और डायरेक्टर 'कट' बोलने के बाद भी वे रुक नहीं पाते.

ये भी पढ़ें: मई में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये 7 फिल्में, संजय दत्त की तो एक साथ आ रही हैं दो फिल्में

जब सीन के दौरान एक्ट्रेस को करना पड़ा संघर्ष

अन्नू कपूर ने बताया, "मैंने देखा है कि इंटीमेट सीन करते समय कई एक्टर्स आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं. 'कट' बोलने के बाद भी वे नहीं रुकते. कुछ लोग इसका फायदा उठाते हैं, लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया." उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक सीन के दौरान हीरो इतना आगे बढ़ गया कि 'कट' कहने के बावजूद वह नहीं रुका. एक्ट्रेस को खुद को छुड़ाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. वे बहुत घबरा गईं और भागकर चली गईं. इसके बाद वो दो दिन तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकलीं. 

सात खून माफ विवाद पर क्या बोले अन्नू कपूर

अन्नू कपूर ने कहा कि उन्होंने कभी भी ऐसी स्थिति का गलत फायदा नहीं उठाया. नाम नहीं बताते हुए उन्होंने दावा किया कि कई एक्टर्स यह बात साबित कर देंगे. इसी पॉडकास्ट में अन्नू कपूर ने प्रियंका चोपड़ा के साथ पुरानी फिल्म 'सात खून माफ' (2011) की एक पुरानी विवादित घटना पर भी बात की. उन्होंने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने उन्हें बताया था कि प्रियंका उनसे किस सीन करने में हिचकिचा रही हैं. अन्नू ने कहा कि उन्होंने खुद सीन हटाने का सुझाव दिया था, लेकिन डायरेक्टर ने मना कर दिया. 

प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन

अन्नू कपूर का कहना था कि प्रियंका को हीरो के साथ इंटीमेट सीन करने में कोई समस्या नहीं मानतीं, लेकिन उनके साथ करने में दिक्कत हुई क्योंकि वे 'हीरो' टाइप नहीं हैं. उन्होंने प्रियंका को 'बेटा' भी कहा क्योंकि शूटिंग के दौरान उनके पिता से अच्छी बनती थी. इस पुरानी बात पर प्रियंका चोपड़ा ने 2011 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि अन्नू के ऐसे कमेंट सस्ते हैं और उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Annu Kapoor, Annu Kapoor News, Actor Annu Kapoor, Annu Kapoor Movies, Annu Kapoor Hit Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com