विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2015

'धोनी' को मिली हीरोइन, किरण मोरे से सीख रहे हैं सुशांत सिंह

'धोनी' को मिली हीरोइन, किरण मोरे से सीख रहे हैं सुशांत सिंह
कियारा आडवाणी और साक्षी धोनी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बन रही फिल्म में उनकी पत्नी साक्षी का किरदार कियारा आडवाणी निभाएंगी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत धोनी का किरदार निभा रहे हैं।

अब उनके ऑपोज़िट साक्षी के किरदार में कियारा आडवाणी नज़र आएंगी। 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' की शूटिंग इस महीने के आख़िरी में शुरू हो जाएगी।

फिल्म में धोनी की भूमिका निभाने जा रहे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कुछ समय पहले रांची का दौरा किया। सुशांत वहां धोनी के परिवार के अलावा उनके कुछ दोस्तों से भी मिले थे।

धोनी की भूमिका को सही तऱीके से परदे पर उतारने के लिए सुशांत हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। पूर्व विकेट कीपर किरण मोरे से विकेट कीपिंग के अलावा बल्लेबाज़ी के गुण सीख रहे हैं और धोनी के तरह बाल भी बढ़ाये हैं।

सुशांत रांची में धोनी के बचपन के दोस्तों और क्रिकेट कोच से भी मुलाक़ात की थी। सुशांत यहां ने धोनी के परिवार वालों के साथ भी वक्त़ बिताया था।

सुशांत से पहले इमरान हाश्मी भी कुछ ऐसा ही कर चुके हैं। अज़हरुद्दीन की भूमिका निभाने के लिए इमरान हैदराबाद गए और अज़हर के दोस्तों से मुलाक़ात किया था तथा उनके क्रिकेट कोच से भी मिले थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेंद्र सिंह धोनी, कियारा आडवाणी, सुशांत सिंह राजपूत, धोनी पर फिल्म, हिन्दी न्यूज, हिन्दी समाचार, MS Dhoni, Kiara Advani, Dhoni Biopic, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com