विज्ञापन
This Article is From May 04, 2017

कैटरीना कैफ के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने भी लिया 'हॉट टॉवल अवतार'...

कैटरीना कैफ के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने भी लिया 'हॉट टॉवल अवतार'...
कैटरीना के बाद इस सीरीज में दिखने वाले सुशांत सिंह राजपूत दूसरे बॉलीवुड स्‍टार बने हैं.
  • पेरू के फोटोग्राफ ने टॉप सेलेब्रिटीज के खींचे टॉवल में फोटो
  • सीरीज में दिखने वाले कैटरीना पहली और सुशांत दूसरे बॉलीवुड स्‍टार
  • सुशांत इन दिनों कर रहे हैं अपनी फिल्‍म 'राबता' का प्रमोशन
नई दिल्‍ली: कैंटरीना कैफ कुछ दिन पहले ही इंस्‍टाग्राम पर जुड़ी हैं और उनके आते ही चाहे बॉलीवुड के सितारे हों या फिर उनके फैंस, सभी ने उनके इस 'नए एड्रेस' पर उनका दिल से वेलकम किया है. इंस्‍टाग्राम पर आते ही कैटरीना यूं तो हर दिन एक फोटो पोस्‍ट करती और सुर्खियां बटौरती नजर आ रही हैं, लेकिन लगता है कैटरीना को अब एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कड़ी टक्‍कर मिलने वाली है. इंस्‍टाग्राम पर आते ही पोस्‍ट किया गया कैटरीना का 'टॉवल लुक' वाला हॉट फोटो काफी पसंद किया गया है. अब सुशांत ने भी सफेद टॉवल के साथ अपना एक फोटो शेयर किया है.

दरअसल यह फोटो पेरू के प्रसिद्ध फोटोग्राफर मारियो टेस्‍ट‍िनो की 'टॉवल सीरीज' के हैं, जिसका हिस्‍सा बनने वाली कैटरीना कैफ पहली बॉलीवुड स्‍टार बनी और अब इस कड़ी में एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत का भी नाम जुड़ गया है. अपनी इस 'टॉवल सीरीज' के लिए टेस्‍ट‍िनो ने दुनिया भर के कई प्रसिद्ध सेलेब्रिटीज जैसे ब्रिटनी स्‍पेयर्स, क्रिस्‍टन स्‍टेवर्ट और सेलेना गोम्‍ज को चुना है. कैटरीना का फोटो इस सीरीज का 135 फोटो था जबकि सुशांत सिंह राजपूत का फोटो इस सीरीज के 136 फोटोग्राफ बना है.

मारियो टेस्टिनो इसी साल जनवरी में भारत आए थे. ऐसे में सुशांत ने कैटरीना के बाद बुधवार को अपना यह फोटो इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया है.
 

यहां देखें कैटरीना कैफ का इसी सीरीज का फोटो.
 

सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी फिल्‍म 'राबता' के प्रमोशन में लगी है. फिल्‍म में कृति और सुशांत की प्रेम कहानी दो अलग-अलग समय में दिखायी जाएगी. फिल्‍म में कृति और सुशांत, सायरा और शिव का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्‍म से पहली बार डायरेक्‍टर बन रहे दिनेश विजान इससे पहले प्रोड्यूसर के तौर पर 'बदलापुर', 'कॉकटेल' और 'फाइंडिंग फैनी' जैसी फिल्‍में बना चुके हैं. यह फिल्‍म 9 जून को रिलीज हो रही है.
लेखक के बारे में
img
दीपिका शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Katrina Kaif, Towel Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com