हिंदी सिनेमा में हर साल सैकड़ों गाने रिलीज होते हैं, लेकिन इनमें कुछ ही ऐसे होते हैं, जो समय बीतने के बाद भी लोगों की प्लेलिस्ट से गायब नहीं होते. 14 साल पहले भी एक ऐसा ही गाना आया था, जिसने आज भी डांस फ्लोर पर कब्जा जमाया हुआ है. दमदार बीट्स, जबरदस्त कोरियोग्राफी और एक ऐसी अदाकारा, जिसने अपने एनर्जी से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस गाने को फिल्म के सबसे ताकतवर विलेन के सामने फिल्माया गया था और इसे परफेक्ट बनाने के लिए एक्ट्रेस ने करीब 10 दिन तक कड़ी मेहनत की थी. इस सुपरहिट गाने का नाम है 'चिकनी चमेली', जिसमें कैटरीना कैफ ने अपने एनर्जेटिक डांस से नई जान फूंक दी थी. दिलचस्प यह कि उन्होंने ये डांस कांचा चीना (संजय दत्त) के सामने किया था.
कैटरीना की मेहनत ने बनाया गाने को आइकॉनिक
2011 में रिलीज हुई फिल्म 'अग्निपथ' में कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया 'चिकनी चमेली' आज भी बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय डांस नंबरों में गिना जाता है. इस गाने में कैटरीना कैफ ने अपने दमदार एक्सप्रेशंस, हाई-एनर्जी डांस और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस गाने के लिए कैटरीना ने करीब 10 दिनों तक लगातार रिहर्सल की थी. गाने के तेज स्टेप्स और देसी अंदाज को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने घंटों तक डांस प्रैक्टिस की. फिल्म में यह गाना संजय दत्त के खौफनाक किरदार कांचा चीना के सामने फिल्माया गया था. बता दें कि ये गाना 5 मिनट 3 सेकंड का है.
श्रेया घोषाल की आवाज और अजय-अतुल के संगीत ने रचा जादू
'चिकनी चमेली' की सफलता में सिर्फ कैटरीना का डांस ही नहीं, बल्कि इसकी दमदार म्यूजिक टीम का भी बड़ा योगदान रहा. इस गाने को मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी जोशीली आवाज दी, जबकि इसका म्यूजिक लोकप्रिय जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया. देसी बीट्स, दमदार ढोल और एनर्जेटिक म्यूजिक ने इस गाने को रिलीज के साथ ही चार्टबस्टर बना दिया. यही वजह है कि शादी, पार्टी, कॉलेज फेस्ट या किसी भी सेलिब्रेशन में यह गाना आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: The Odyssey के असली IMAX शो का वीडियो आया सामने, 21 लाख फुट की रील, 384 किलो वजन, 2400 करोड़ का जादुई बाइस्कोप
14 साल बाद भी 'चिकनी चमेली' का क्रेज कम नहीं हुआ है. सोशल मीडिया रील्स से लेकर डांस परफॉर्मेंस और डीजे नाइट्स तक, यह गाना आज भी वही जोश और उत्साह पैदा करता है, जो रिलीज के वक्त करता था.
अग्निपथ का बजट और कलेक्शन
अग्निपथ इसी नाम की अमिताभ बच्चन की 1990 की फिल्म का रीमेक थी. फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया था. फिल्म में ऋतिक रोशन, संजय दत्त, ऋषि कपूर, ओम पुरी, प्रियंका चोपड़ा और जरीना वहाब नजर आए थे. फिल्म ने 58 करोड़ रुपये के बजट में 193 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं